-विज्ञापन-

Stars Home In Dubai: दुबई में करोड़ों के बंगलों के मालिक हैं बॉलीवुड के ये सितारें, देखें तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स अपने स्टेट्स के हिसाब से फीस चार्ज करते हैं। सालाना ये सितारे करोड़ों में कमाते हैं। अपनी मेहनत की कमाई को ये स्टार्स बेहद समझदारी के साथ प्रॉपर्टी में इनवेसट करते हैं। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान शिल्पा शेट्टी जैसे स्टार्स दुबई में आलिशान घरों के मालिक हैं इन घरों की कीमत करोड़ो में है। शूटिंग से फुर्सत पाते ही ये सितारे मुंबई की भीड़-भाड़ से दूर दुबई में वेकेशन मनाने चले जाते हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान देश से लेकर विदेश तक में कई आलीशान बंगलों के मालिक हैं। शाहरूख ने अपना सपनों का आशियाना दुबई में भी बसाया हुआ है। दुबई के पाम जुमेरह में किंग खान का शानदार बंगला है। शाहरूख के आलीशान बंगले में कुल 6 बेडरूम हैं।

शाहरुख अपने शेड्यूल से जब भी फ्री होते हैं, वो वक्त निकालकर अपने परिवार के साथ दुबई चले जाते हैं और इसी घर में रुकते हैं। शाहरूख को सबसे खास ट्रिब्यूट देते हुए बुर्ज खलीफा पर शाहरुख का नाम लिखकर उन्हें बधाई दी गई थी।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

बॉलीवुड की मोस्ट फिटेस्ट एक्ट्रेस में से एक शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को आलीशान और खूबसूरत घर बेहद पसंद हैं। राज कुंद्रा भी अपनी बीवी के इस शौक को पूरी शिद्दत के साथ पूरा करते हैं। मुंबई में ‘किनारा’ तो लंदन में ‘राजमहल’ के बाद राज ने शिल्पा को दुबई में भी एक फ्लैट गिफ्ट किया था।

2010 में राज ने शिल्पा को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर दुनिया की सबसे बड़ी इमारत ‘बुर्ज खलीफा’ के 140वें माले पर फ्लैट गिफ्ट किया था, लेकिन बाद में शिल्पा ने ये फ्लैट बेच कर दुबई के सबसे पॉश इलाके कहे जाने वाले पाम जुमेराह में एक बंगला खरीद लिया।

ऐश्वर्या राय बच्चन – अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ने भी अपने लिए दुबई में आलीशान बंगला खरीदा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक और ऐश्वर्या का सेंचुरी फॉल्स जुमेराह गोल्फ एस्टेट में शानदार बंगला है। खास बात ये है कि अभि-ऐश का ये बंगला रिसॉर्ट स्टाइल में बना हुआ है। इन दोनों ने इस बंगले को साल 2013 में खरीदा था।

सलमान खान

दुनिया भर में सैर कर चुके सलमान खान को दुबई शहर बेहद पसंद है। दुबई को सलमान अपने सेकेंड होम बताते हैं। सलमान को दुबई से इतना प्यार है कि यहां उन्होने अपने लिए आलीशान बंगला खरीदा हुआ है, जहां वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ अक्सर छुट्टियां बिताने जाते हैं।

अनिल कपूर

अनिल कपूर भी दिल भी दुबई में बसता है। 2017 में कपूर परिवार ने दुबई में अपने लिए 2 बेडरूम फ्लैट बुक किया था। अनिल कपूर ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि एक्टर होने के नाते उन्हें बिज़नेस की ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उनकी पत्नि सुनीता कपूर इस मामले में अच्छी जानकारी रखती हैं। सुनिता कपूर ने अपने परिवार के लिए ये फ्लैट बुक किया था।

शर्लिन चोपड़ा

मॉडल और एक्ट्रेस रही शर्लिन चोपड़ा अपनी हॉट अदाओं के लिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं। शर्लिन की बोल्ड तस्वीरें अक्सर चर्चा का विषय बन जाती हैं। शर्लिन भी अब उन सितारों मे से एक है, जिन्होने दुबई में अपने लिए घर खरीदा है। अपने एक इंटरव्यू में शर्लिन ने खुद ये खबर सबको बताई थी, कि उन्होने दुनिया की सबसे ऊंची और शानदार इमारत बुर्ज खलीफा में एक फ्लैट खरीद लिया है।

 

Latest

Don't miss

Ayan Mukerji On Brahmastra 2: अयान मुखर्जी का ऐलान एक साथ बनेंगे Brahmastra के दोनों पार्ट !

Ayan Mukerji On Brahmastra 2: अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 2022 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में रणबीर कपूर,...

Constipation In Pregnancy: प्रेग्नेंसी में कब्ज ने कर दिया है परेशान, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Constipation In Pregnancy: प्रेग्नेंसी टाइम हर महिला के लिए खास होता है। ये टाइम जितना खास होता है उतना ही परेशानियों से भी भरा...

Arjun Rampal Daughter Myra: अर्जुन रामपाल को बेटी मायरा रामपाल के फैशन शो डेब्यू पर प्राउड, वायरल हुई तस्वीर

Arjun Rampal Daughter Myra: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा रामपाल ने मुंबई में डियोर के प्री-फॉल फैशन शो 2023 के रनवे में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here