---विज्ञापन---

Rocketry: आर माधवन ने रखी ‘रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट’ की सक्सेस पार्टी, शामिल हुए साइंटिस्ट नंबी नारायण

Rocketry: The Nambi Effect Success Party: बॉलीवुड स्टार आर माधवन(R Madhavan) बीते कुछ समय से अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट'(Rocketry: The Nambi Effect) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि एक्टर की यह फिल्म 1 जुलाई 2022 को रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया। […]

Rocketry: The Nambi Effect Success Party: बॉलीवुड स्टार आर माधवन(R Madhavan) बीते कुछ समय से अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट'(Rocketry: The Nambi Effect) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि एक्टर की यह फिल्म 1 जुलाई 2022 को रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया।

इसरो के साइंटिस्ट नंबी नारायण पर बनी यह फिल्म फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही। खास बात यह हैं कि इस फिल्म से आर माधवन ने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में एक्टर के अभिनय को फैंस के साथ साथ कई सेलेब्स ने तारीफ की थी। इसी बीच इस फिल्म को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। दरअसल हाल ही में फिल्म के अच्छा प्रदर्शन करने की खुशी में एक्टर द्वारा सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें साइंटिस्ट नंबी नारायण के साथ उनका परिवार भी शामिल हुआ था।

हाल ही में ‘रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट’ के बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन की खुशी में आर माधवन द्वारा एक सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसमें कई फिल्मी सितारों के साथ फेमस इसरो साइंटिस्ट नंबी नारायण भी नजर आए। सोशल मीडिया पर कुछ वायरल तस्वीरों में आर माधवन पॉपुलर साइंटिस्ट नंबी नारायण के साथ नजर भी आ रहे हैं। वायरल फोटोज दोनों को एक साथ मुस्कुराते देखा जा सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म में इसरो साइंटिस्ट नंबी नारायण की कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक देश के लिए मर मिटने वाले इंसान को जासूसी के आरोप में फंसा दिया जाता है, जिसके बाद उसका परिवार पूरा बिखर जाता है। इसके अलावा इस फिल्म में साइंटिस्ट नंबी नारायण द्वारा देश के लिए किए गए योगदान को दिखाया गया है। इस फिल्म ने अब तक वर्ल्ड वाइड 40 करोड़ से भी अधिक का कारोबार किया है।

 

बता दें कि रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट को कई भाषाओं में रिलीज किया गया था। इसके बाद इस फिल्म की सफलता को देखते हुए हाल ही में फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया। दर्शक इस फिल्म के मलयालम, तेलुगु और तमिल में अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं, वहीं इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकता है।

First published on: Aug 09, 2022 02:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.