Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में छाई रहीं रिया चक्रवर्ती, ऐसा रहा है एक्ट्रेस का फिल्मी सफर

Happy Birthday Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज एक्ट्रेस अपना 30 वां जन्मदिन (Rhea Chakraborty Birthday) मना रही हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें: आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई, 1992 को बंगलुरू में […]

Happy Birthday Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज एक्ट्रेस अपना 30 वां जन्मदिन (Rhea Chakraborty Birthday) मना रही हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें:

आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई, 1992 को बंगलुरू में हुआ था। एक्ट्रेस की करियर की बात करें तो उन्होंने इसकी शुरुआत एक रियलिटी शो ‘टीवीएस स्कूटी तीन दीवा’ से की थी। हालांकि वो शो तो नहीं जीत सकीं लेकिन रिया को एक अलग पहचान मिली इस शो के बाद। ऐसा बताया जाता है कि रिया ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन वो सफल नहीं हो पाई।

रिया ने बॉलीवुड में फिल्म ‘मेरे डैड की मारुती’ से डेब्यू किया। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। साल 2014 में चारुदत्त आचार्य द्वारा निर्देशित और रमेश सिप्पी और रोहन सिप्पी द्वारा निर्मित, ‘सोनाली केबल’ में रिया नजर आईं। लेकिन यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई।

बॉलीवुड के अलावा रिया साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में भी नजर आईं। साल 2012 में उनकी तेलुगू फिल्म ‘तुनीगा तुनीगा रिलीज हुई। हालांकि एक्ट्रेस को यहां सफलता हासिल नहीं हुई। रिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में छाई रहीं।

 

और पढ़िए – Aaditi Pohankar: आश्रम की सीधी-सादी पम्मी रिलय लाइफ में हैं बेहद बोल्ड, शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

 

रिया चक्रवर्ती, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) संग रिश्ते में थीं। साल 2020 में सुशांत की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।इसके बाद रिया चक्रवर्ती चर्चा में छाई रहीं। हालांकि अब रिया अपने जीवन में आगे बढ़ रही हैं।

 

और पढ़िए – Guess The Star: आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस है ये छोटी बच्ची, आपने पहचाना क्या?

 

एक्ट्रेस के फिल्मी सफर की बात करें तो अभी तक रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty Movies) को एक सुपरहिट फिल्म हासिल नहीं हुई हैं। रिया बॉलीवुड इंडस्ट्री में करीब 10 साल से काम कर रही हैं। साल 2021 में मल्टी स्टारर फिल्म ‘चेहरे’ में रिया चक्रवर्ती आखिरी बार नजर आई थीं। फैंस को उनके सुपरहिट कमबैक का इंतजार है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 01, 2022 09:05 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.