-विज्ञापन-

मौनी रॉय संग फ्लर्ट करते नजर आए रणवीर सिंह, बोले- देश में हीट वेव…

मुंबई। एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्मों में अपने दमदार किरदारों के लिए सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। रणवीर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवीज ‘जयेशभाई जोरदार’ के चलते चर्चाओं में हैं। ये फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ 13 मई को रिलीज होने जा रही है, जिसके प्रमोशन में उन्होंने जान लगा दी है। इसी के प्रमोशन को लेकर एक्टर, रेमो डिसूजा (Remo D’Souza), मौनी रॉय (Mouni Roy) और सोनी बेंद्रे (Sonali Bendre) के रियलिटी शो DID लिटिल मास्टर्स (DID Li’l Masters) के मंच पर पहुंचे।

जहां उन्होंने मौनी रॉय (Mouni Roy) संग खूब फ्लर्ट किया। इसका वीडियो खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में रणवीर कहते नजर आ रहे हैं,’मौनी जी, देश में हीट वेव चल रही है। कुछ तो रहम करो। वैसे भी अगर यहां भी गर्मी बढ़ जाएगी तो मैं उसके लिए पूरी तैयारी करके आया हूं।’

 

क्लिप में रणवीर सिंह हमेशा की तरह अपने कम्फर्टेबल और कलरफुल अटायर में स्वैग बिखेरते नजर आ रहे हैं। वहीं, मौनी रॉय को सिल्वर और ब्लैक रंग की लहंगा चोली में कहर ढाते देखा जा सकता है। एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और लोग रणवीर के स्वैग को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि फिल्म की कहानी में रणवीर सिंह जयेशभाई का किरदार निभा रहे हैं। कैसे उनकी लाइफ पत्नी यानी शालिनी पांडे के आने के बाद बदल जाती है और कैसे वह अपने बच्चे के लिए प्रोटेक्टिव हो जाते हैं और पिता यानी बोमन ईरानी के खिलाफ तक चले जाते हैं, यह मूवी में देखने को मिलेगा।

इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा बोमर ईरानी (Boman Irani), शालिनी पांडे (Shalini Pandey) और रत्ना पाठक (Ratna Pathak Shah) भी लीड रोल में हैं। वैसे इस फिल्म के अलावा भी एक्टर के दो और प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। एक तो आलिया भट्ट के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और दूसरी ‘सरकस’, जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं।

Latest

Don't miss

Vastu Tips: कर्ज नहीं छोड़ रहा आपका पीछा? इन चीजों को आज ही घर से करें बाहर, हो जाएंगे मालामाल

Vastu Tips: बहुत मेहनत करने के बाद भी कई लोग कर्ज के बोझ तले दबते चले जाते हैं। कई बार तो कर्ज इतना ज्यादा...

Ruchismita Guru: एक्ट्रेस और सिंगर रुचिस्मिता गुरु ने की आत्महत्या, हाल ही में हुई थी मां से लड़ाई

Ruchismita Guru: आए दिन इंडस्ट्री से किसी न किसी के सुसाइड की खबर सामने आती ही रहती है। अभी दो दिन पहले ही भोजपुरी...

Suji Corn Balls Recipe: सूजी के कॉर्न बॉल्स से खिल उठेंगे बच्चों के चेहरे, नहीं बनाएंगे मुंह

Suji Corn Balls Recipe: सूजी से बना हलवा और उपमा तो आपने कई बार खाया होगा, ये खाने में बहुत टेस्टी लगता है। मगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here