---विज्ञापन---

निरहुआ फिर से शुरू कर रहे हैं नई पारी, छोड़ देंगे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री?

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब एक बार फिर निरहुआ राजनीति के क्षेत्र में एंट्री मारने वाले हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में बीजेपी ने […]

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब एक बार फिर निरहुआ राजनीति के क्षेत्र में एंट्री मारने वाले हैं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल उर्फ निरहुआ आजमगढ़ सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। दिनेश लाल ने लोगों से वोट मांगना भी शुरू कर दिया है।

 

यहाँ पढ़िए –  Shilpa Shetty Nora Fatehi Dance: शिल्पा शेट्टी-नोरा फतेही ऐसे नाचीं, देखने वाले देखते ही रह गए

 

 

यहाँ पढ़िए –  Video: रानी चटर्जी का भीगा बदन देख रवि किशन का उमड़ा प्यार, रिमझिम बारिश में किया रोमांस

 

आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव साल 2019 में भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। उस वक्त भी उन्होंने बीजेपी की तरफ से आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, निरहुआ को उस चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। लेकिन इस बार फिर निरहुआ तैयार हैं अभिनेता से नेता बनने के लिए।

 

निरहुआ के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने सिनेमा में अपनी शुरुआत सिंगर के रूप में की थी। उनका पहला एल्बम साल 2003 में रिलीज हुआ था, जिसका नाम ‘निरहुआ सटल रहे’ है। इस एल्बम ने ही उनकी किस्मत बदल दी थी। लोगों को उनका यह एल्बम खूब पसंद आया और निरहुआ के करियर की गाड़ी चल पड़ी। इसके बाद उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा।

 

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jun 04, 2022 03:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.