---विज्ञापन---

Newly Bride Looks: अपनी खूबसूरती से करें हर किसी को दीवाना दीवाना! ट्राई करें ये लुक्स

Newly Bride Looks: हर महिला के लिए उसकी शादी का दिन बहुत ही खास होता है। लेकिन नई नवेली दुल्हन के लिए शादी के बाद के कुछ दिन बहुत ही खास होते हैं। इस दौरान कई सारी ऐसी परंपराएं और रीति-रिवाज होते हैं जिसके लिए दुल्हन को अच्छे से तैयार होना पड़ता है। लेकिन कुछ […]

Newly Bride Looks, new bride look after marriage, simple new married girl look, newly married look in saree

Newly Bride Looks: हर महिला के लिए उसकी शादी का दिन बहुत ही खास होता है। लेकिन नई नवेली दुल्हन के लिए शादी के बाद के कुछ दिन बहुत ही खास होते हैं। इस दौरान कई सारी ऐसी परंपराएं और रीति-रिवाज होते हैं जिसके लिए दुल्हन को अच्छे से तैयार होना पड़ता है।

लेकिन कुछ महिलाएं इस बात पर बहुत ध्यान नहीं दे पाती और अपने लुक की वजह से कुछ खास इंप्रेशन नहीं जमा पाती। हालांकि कुछ महिलाएं तो अपने हर लुक को परफेक्ट बनाने के लिए बहुत अच्छे से तैयार होती हैं।

अगर आप भी अपने लुक से ससुराल वालों को इंप्रेस करना चाहती हैं तो इन एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के शानदार लुक लेकर आ रहे हैं जिनकी हाल ही में शादी हुई है।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत इंडियन लुक में दिखती हैं खूबसूरत तो वेस्टर्न में उड़ाती हैं होश, देखें तस्वीरें

मौनी रॉय  Newly Bride Looks

मौनी रॉय का ये रेड साड़ी लुक कोई भी नई-नवेली दुल्हन ट्राई कर सकती है। इस फोटो में मौनी ने रेड कलर की प्लेन साड़ी को हैवी वर्क ब्लाउज के साथ पेयर किया है। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मेकअप को सिंपल रखते हुए जूलरी हैवी पहनी है।

mouni roy

जो काफी कैजुअल और खूबसूरत लुक दे रहा है। अगर आप भी इस तरह का लुक कैरी करती हैं तो हर कोई आपकी तारीफ ही करेगा।

आलिया भट्ट

अगर शादी के बाद किसी के रिश्तेदार के घर लंच पर जा रही हैं तो आलिया का फ्लोरल प्रिंट साड़ी लुक बेस्ट है। इस लुक में आप सिंपल सोबर और बेहद सुंदर दिखेंगी।

Alia Bhatt

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आलिया ने कानों में झुमके पहने हुए हैं और बहुत ही लाइट मेकअप किया हुआ है जो गर्मियों के लिए सबसे अच्छा है।

यामी गौतम    Newly Bride Looks

आपकी हाल ही में शादी हुई है तो शादी के बाद होने वाली रस्मों को पूरा करने के लिए आप यामी गौतम के इस रेड साड़ी लुक को अपने लिए रीक्रिएट कर सकते हैं।

Yami Gautam

माथे पर मांग टीका, पैरों में मेहंदी और सिर पर ओढ़नी कैरी किए हुए आप भी यामी की तरह बला की खूबसूरत लगेंगी।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी क्वीन मोनालिसा का सिजलिंग लुक देख उड़ जाएंगे होश, हर अदा में बरपाती हैं कहर

 कियारा आडवाणी      Newly Bride Looks

पैरट ग्रीन की कलर की साड़ी में कियारा आ़डवाणी बेहद हसीन लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए पार्टीशन कर स्लीक बन बनाया हुआ है। साथ में लाइट मेकअप के साथ हाथों में चुड़ी और कानों में झुमकी पहने कियारा का ये लुक नई नवेली दुल्हन के लिए बेस्ट है।

Kiara Advani

आप इस लुक से आइडिया लेकर अपने ससुराल वालों को इंप्रेस कर सकती हैं।

First published on: Jul 01, 2023 11:54 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.