मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के फैंस काफी परेशान हैं, इसकी वजह है एक्टर की एक तस्वीर। दरअसल, सोशल मीडिया पर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमे एक्टर की हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के बाद एक्टर की हेल्थ को लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़ रही हैं।
जानकारी के मुताबिक अभिनेता को हाल ही में बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेता के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने वायरल हो रही तस्वीर का सच बताया है। मिमोह ने बताया कि मिथुन, किडनी में स्टोन से पीड़ित थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह वायरल तस्वीर अस्पताल की ही है, जिसमें वह बेहोशी की हालत में बेड पर लेटे हुए हैं। हालांकि अब उनकी सेहत ठीक है और वह अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर आराम कर रहे हैं।
और पढ़िए – Dharmendra Health: हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, फैन्स के साथ शेयर किया ये खास वीडियो
Get well soon Mithun Da ❤️
তোমার দ্রুত আরোগ্য কামনা করি মিঠুন দা ❤️ pic.twitter.com/yM5N24mxFf— Dr. Anupam Hazra 🇮🇳 (@tweetanupam) April 30, 2022
मिथुन चक्रवर्ती का हेल्थ अपडेट सामने आने के बाद अब उनके लाखों फैंस ने राहत की सांस ली है. सभी लोग एक्टर से जल्दी से ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव Dr. Anupam Hazra ने भी मिथुन चक्रवर्ती की फोटोज को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए एक्टर के जल्दी ठीक होने की दुआ की है।
मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में कलर्स के शो हुनरबाज में देखा गया था। मिथुन चक्रवर्ती इस शो के जज थे और पूरी जर्नी के दौरान उन्होंने अपने खास अंदाज से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. मिथुन को इस साल की ऐतिहासिक फिल्म द कश्मीर फाइल्स में भी देखा गया. फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें