-विज्ञापन-

Jayeshbhai Jordaar: रणवीर सिंह ने ‘जयेशभाई जोरदार’ का पोस्टर शेयर कर पूछा ऐसा सवाल, फैंस ने किए मजेदार कमेंट

Bollywood News In News: बॉलीवुड एक्टर ‘रणवीर सिंह’ (Ranveer Singh) अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चाओं में रहते हैं। इन दिनों वो अपनी आने फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ (Jayeshbhai Jordaar) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह गुजराती शख्स का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे जो समाज की पुरानी नीतियों के खिलाफ लड़ाई करते हुए नजर आएंगे। एक्टर रणबीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो जयेशभाई के लुक में दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर में आप देख सकते है कि, एक्टर जयेशभाई जोरदार के किरदार में काफी अलग और फन्नी लग रहे है जबकि तस्वीर में उनके हाथ में एक न्यू बॉर्न बेबी की आर्टिफिशियल तस्वीर दिख रही हैं। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए एक मजेदार सवाल किया है जिसको उन्होंने कैप्शन के जरिए पूछा है कि, आपको क्या लगता है? दरअसल इस फोटो में जो बच्चा नजर आ रहा है वो उसके लिए एक्टर ने पूछा कि लड़का होगा या लड़की।

रणवीर सिंह की इस जयेशभाई लुक को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर आए हुए कुछ ही वक्त हुआ है, लेकिन अब तक एक लाख से ज्यादा लोग इस पोस्ट को लाइक कर रहे है। इतना ही नहीं एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, ‘जुडवा बच्चें होंगे।’ ऐसे हजारों फैंस है जो मजेदार कमेंट कर रहे है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में उन्होंने एक अवॉर्ड शो में शिरकत करते वक्त कहा था कि, फिल्म जयेशभाई एक ऐसी फिल्म है, रूलाएगी नहीं तो पैसा वापस। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ शालिनी पांडेय अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, शालिनी पांडेय के अलावा बोमन ईरानी और रत्न पाठक शाह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। वहीं ये फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here