-विज्ञापन-

इंडियन आइडल फेम सायली कांबले ने बॉयफ्रेंड संग महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज की शादी

मुंबई। टीवी का फेमस शो इंडियन आइडल 12 से पॉपुलर हुईं सिंगर सायली कांबले (Sayli Kamble) शादी के बंधन में बंधन गई हैं। सायली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड धवल (Dhawal) से शादी रचाई है। सायली और धवल ने 24 अप्रैल को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं। सायली कांबले की शादी कल्याण में हुई।

 

और पढ़िए Spotted Video: अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन के साथ रिएलिटी गेम शो के सेट के बाहर हुई स्पॉट, देखें वीडियो

 

फ्यूशिया पिंक बॉर्डर वाली पीली साड़ी और बैंगनी रंग की शॉल में सायली कांबले का ब्राइडस लुक कमाल का दिख रहा है। सायली ने महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से शादी की है, इसलिए वो महाराष्ट्रीयन स्टाइल में दुल्हन बनी हैं। फ्यूशिया पिंक बॉर्डर वाली पीली साड़ी और बैंगनी रंग की शॉल में सायली कांबले का ब्राइडस लुक कमाल का दिख रहा है।

उन्होंने साड़ी के साथ बैंगनी रंग की शॉल कैरी करके अपने ब्राइडल आउटफिट को कंप्लीट किया। साड़ी के साथ सायली के डबल लेयर्ड नेकपीस, डिजाइनर कमरबंद और ग्रीन कलर की चूड़ियां उनके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा रहे हैं। तो वहीं धवल अपने सफेद कुर्ता पायजामा और मैचिंग पगड़ी पहने दिख रहे हैं। तो वहीं बैंगनी रंग का शॉल लिए सायली उनके साथ गॉर्जियस दिखाई दे रहे हैं।

शादी के वीडियो में मेहमान भी प्रसिद्ध नासिक ढोल और तुरही पर नाचते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सायली और धवल की वरमाला की रस्म होते हुए देखी जा सकती है। दोनों प्यार से एक दूजे की आंखों में देखते हुए एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं।

इंडियन आइडल 12 से सायली कांबले को खूब पॉपुलैरिटी मिली और दुनियाभर में जाना पहचाना नाम बन गईं। अब सायली कांबले को जल्द पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल और अन्य के साथ सुपरस्टार सिंगर 2 में कप्तान के रूप में देखा जाएगा।

 

 

 

यहाँ पढ़िए – टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here