मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों रणबीर और आलिया की शादी (Ranbir And Alia Marriage) को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। इससे पहले भी कई कपल के शादी की शहनाईयां बजती दिखाई दी थी और अब वो सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बंधते जा रहे हैं। विक्की और कटरीना कैफ के बाद अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी करने जा रहे हैं। इस कपल की शादी का क्रेज लोगों पर इस कदर देखने को मिल रहा है कि हर कोई बस जल्द से जल्द इनकी शादी की तस्वीरें देखना चाहता है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां भी जोरशोर से चल रही हैं। वहीं पता चला है कि 13 अप्रैल से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्मों को शुरू किया जाएगा। ऐसे में फैंस भी इस शादी की हर एक खबर पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इसी के साथ-साथ कई टीवी सितारे भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर एक्साइटेड दिखाई दिए हैं।
दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘बालिका वधू 2’ जैसे शो में अपनी अदाकारी से धमाल मचा चुकी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के दिन का बेसब्री से इंतजार हैं। एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में शिवांगी जोशी ने इस ग्रैंड शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
बॉलीवुड की इस सबसे चर्चित शादी के बारें में बात करते हुए शिवांगी जोशी ने कहा कि, ‘मुझे इन दोनों की जोड़ी मैजिकल लगती है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ कमाल लगते हैं। मैं खुश हूं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।’ जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस शादी की रस्में भी आरके स्टूडियो और आरके हाउस में ही पूरी की जाएंगी।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में अब काफी कम समय बचा है। फैंस में भी इस शादी का बज काफी हाई है, वहीं सेलेब्स तो अलग से ही एक्साइटेड हैं। ऐसे में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के करीबी लोग तेजी से मुंबई पहुंचने लगे हैं। इसी के साथ अब फैंस को लगने लगा है कि ये शादी सच में काफी ग्रैंड होने वाली है।