---विज्ञापन---

अपने इस वीकेंड को बनाएं खास, OTT पर देखिए ये 5 Horror वेब सीरीज

Weekend Special Web Series On OTT: इंटरटेनमेंट की दुनिया में भी कई तरह की ऑडियन्स होती है। कुछ वो जिन्हें हर वक्त हंसी ठिठोले वाली फिल्में चाहिए। कुछ वो जिन्हे इमोशनल मूवी का शौक है। कुछ होते हैं जिन्हें मोटिवेशनल मूवी का शौक होता है और कुछ जिन्हें रात में हॉरर मूवी देखे बिना चैन […]

Weekend Special Web Series On OTT
Image Credit : E-24

Weekend Special Web Series On OTT: इंटरटेनमेंट की दुनिया में भी कई तरह की ऑडियन्स होती है। कुछ वो जिन्हें हर वक्त हंसी ठिठोले वाली फिल्में चाहिए। कुछ वो जिन्हे इमोशनल मूवी का शौक है। कुछ होते हैं जिन्हें मोटिवेशनल मूवी का शौक होता है और कुछ जिन्हें रात में हॉरर मूवी देखे बिना चैन नहीं पड़ता। डरने का भी एक अलग मजा होता है। ऐसे में आपका खास ख्याल रखते हुए हम आपको बताने वाले हैं 5 हॉरर वेब सीरीज के नाम जिन्हें आपको इस वीकेंड जरूर देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Arbaaz Khan की दुल्हनियां बनेंगी Shura Khan! इसी महीने करेंगे शादी?

गहराइयां (Weekend Special Web Series On OTT)

इसमें एक लड़की रेयना की कहानी है। जो बैंगलोर में अपने कठिन परिस्थितियों से निकलकर मुंबई आ जाती है। बावजूद इसके वो किसी अलौकिक चीजों की वजह से मुश्किलों में नजर आती है। उसे एहसास होता है कि कुछ है जो उसे टार्गेट कर रहा है, फिर वो इसकी तहकीकात करना शुरु करती है। इसमें संजीदा शेख, वत्सल शेठ, राधिका बंगिया जैसे कलाकारों ने काम किया है। ये देश की प्रथम डिजिटल हॉरर सीरीज है। ये जियो सिनेमा पर उपलब्ध है।

टाइपराइटर

ये तीन मित्रों की कहानी है, जो गोवा के एक खंडहर हवेली में भूत की खोज में निकलते हैं। इसी दौरान वहां कुछ ऐसी हलचल होती है, जो बेहद भयावह और डरावना है। सुजॉय घोष इस फिल्म राइटर और डायरेक्टर दोनों हैं। इस फिल्म को नेशनल अवार्ड और फिल्म फेयर से नवाजा जा चुका है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

अनकही अनसुनी

इसकी कहानी एक बेहद युवा इंस्पेक्टर की है, जिसका भ्रष्टाचार के आरोप में तबादला हो जाता है। अब वो झागी नाम की जगह पर कार्यरत है। यहां उसका सामना खतरनाक दृश्यों और अनसुलझे क्राइम से हो जाता है। इस सीरीज में परेश पाहुजा और वीभा आनंद जैसे कलाकार मोजूद हैं। ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

पिशाच

ये कहानी एक अजीबो गरीब शख्स की है। एक मामले में उस शख्स की गिरफ्तारी होती है, और एक महिला पुलिस अधिकारी उससे सवाल-जवाब करती है। फिर कहानी में अप्रत्याशित और भयानक मोड़ आ जाता है। ये मूवी इस कदर डरावनी है कि दर्शक कांपने को मजबूर हो सकते हैं। इसमें आप राधिका आप्टे और मानव कौल जैसे बड़े स्टर की शानदार अभिनय का लुत्फ उठा सकेंगे। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

अधूरा

इस सीरीज की कहानी दो अलग काल खंडों के साथ आगे बढ़ती है। एक काल खंड साल 2007 का है। वहीं, दूसरा साल 2022 का है। अधूरा एक हॉरर थ्रिलर सीरीज है। जैसे ही एक अपराधी की मुलाकात एक परेशान स्टूडेंट से होती है, तभी से भयानक चीजें होने लग जाती हैं। ये सीरीज अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

First published on: Dec 21, 2023 05:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.