---विज्ञापन---

जवान 1000 करोड़ के पार ! दुनियाभर में छा गई शाहरुख खान और एटली की जोड़ी

Jawan Crossed 1000 Cr Worldwide: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने एक बार फिर परचम लहरा दिया है। उनकी हालिया रिलीज जवान बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने में लगी हुई है। दरअसल फिल्म ने घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 500 और वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ कमा डाले हैं। इसमे कोई शक नहीं कि मेकर्स इस खबर से […]

Jawan Crossed 1000 Cr Worldwide
Jawan Crossed 1000 Cr Worldwide

Jawan Crossed 1000 Cr Worldwide: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने एक बार फिर परचम लहरा दिया है। उनकी हालिया रिलीज जवान बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने में लगी हुई है। दरअसल फिल्म ने घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 500 और वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ कमा डाले हैं। इसमे कोई शक नहीं कि मेकर्स इस खबर से जश्न के मूड में होंगे।

जवान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Jawan Crossed 1000 Cr Worldwide)

शाहरुख खान की साल की दूसरी फिल्म जवान एक सक्सेसफुल प्रोजेक्ट साबित हुई है। इससे पहले जनवरी में रिलीज हुई पठान ने दुनियाभर में कमाई करते हुए 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया था अब इस कड़ी में दूसरा नाम जवान का भी जुड़ गया है। जी हां धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन फिल्म ने महज 18 दिनों में वो कर दिखाया है जो इंडस्ट्री के कई मेकर्स का सपना होता है। फिल्म ने हिंदी भाषा में 505.94 करोड़ की कमाई की है।

1000 करोड़ के पार

वहीं दूसरी भाषाओं ने हिंदी के मुकाबले काफी कम बिजनेस किया है जिसको मिलाकर फिल्म का कलेक्शन 563 करोड़ को पार कर गया है और बात की जाए दुनियाभर की तो फिल्म न 1000.92 करोड़ कमाते हुए अपने नाम टॉप लिस्ट में शामिल कर लिया है। इससे पहले ये आकंड़ा शाहरुख खान की ही फिल्म पठान ने क्रॉस किया था। मल्टी स्टारर उस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम लीड रोल में थे।

गौरी खान ने किया प्रोड्यूस

वहीं जवान की बात करें तो साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवान में शाहरुख खान, विजय सेतुपति, नयनतारा, सुनील ग्रोवर, दीपिका पादुकोण समेत इंडस्ट्री के कई स्टार्स नजर आए हैं। फिल्म को गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित किया गया है। फिल्म वर्ल्डवाइड 7 सितंबर को रिलीज हुई थी। इसे हिंदी, इंग्लिश और तेलुगु में रिलीज किया गया था।

First published on: Sep 25, 2023 10:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.