---विज्ञापन---

Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 20: करोड़ से लाख पर उतरी सत्यप्रेम की कथा, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 20: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ पर फैंस ने दिल खोलकर अपना प्यार लुटाया है तभी तो फिल्म ने न सिर्फ अपनी लागत वसूली बल्कि जबरदस्त कलेक्शन भी किया है। केमेस्ट्री ने दिखाया कमाल (Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 20) भूल भुलैया 2 […]

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 21
Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 21

Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 20: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ पर फैंस ने दिल खोलकर अपना प्यार लुटाया है तभी तो फिल्म ने न सिर्फ अपनी लागत वसूली बल्कि जबरदस्त कलेक्शन भी किया है।

केमेस्ट्री ने दिखाया कमाल (Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 20)

भूल भुलैया 2 में जबरदस्त केमेस्ट्री के बाद एक बार फिर कार्तिक-कियारा अपने रोमांस और बॉन्ड से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। जी हां उनकी रीसेन्ट फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून को रिलीज हुई थी और रिलीज के 20वें दिन बाद भी फिल्म कमाई का कोई मौका गवांना नहीं चाहती हैं। हालांकि ‘सत्यप्रेम की कथा’ की कमाई में गिरावट आई लेकिन धीरे-धीरे फिल्म 80 करोड़ के आंकड़े को छूने की ओर बढ़ रही है। चलिए यहां जानते हैं कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है? ऐसे में आइए डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर एक नजर।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सत्यप्रेम की कथा’ की कमाई में रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को भारी गिरावट आई है और इसने बॉक्स ऑफिस पर महज 75 लाख का कलेक्शन किया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस हफ्ते यह फिल्म 80 करोड़ का आकंड़ा भी पार कर लेगी। इसी के साथ ये फिल्म साल 2023 की एक और हिट फिल्म बन चुकी है। ‘सत्यप्रेम की कथा’ सिनेमाघरों में 29 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म में दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया और इसी के साथ इसने ओपनिंग वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया।

फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म का निर्देशन समीर विदवान ने किया है। साथ ही अगर फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें कार्तिक और कियारा के अलावा राजपाल यादव, गजराज राव, सुप्रिया पाठक, अनुराधा पटेल, शिखा तल्सानिया सहित कईं बेहद टैलेंटेड कलाकारों ने काम किया है। फिल्म एक यूनिक लव स्टोरी पर बेस्ड है।

First published on: Jul 19, 2023 01:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.