---विज्ञापन---

भगवान राम और माता सीता ने मनाई छठ! हाथों में सूप लिए एक साथ की पूजा

Reel Life Ram Sita Celebrate Chhath: महापर्व छठ पूजा को लेकर देशभर में धूम मची हुई है। इस पावन पर्व में सूर्य देव और षष्ठी माता की पूजा-अर्चना होती है। छठ महापर्व की धूम आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक है। वहीं रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की ‘रामायण’ (Ramayan) में माता सीता का किरदार निभाने […]

Reel Life Ram Sita Celebrate Chhath
Image Credit : Instagram

Reel Life Ram Sita Celebrate Chhath: महापर्व छठ पूजा को लेकर देशभर में धूम मची हुई है। इस पावन पर्व में सूर्य देव और षष्ठी माता की पूजा-अर्चना होती है। छठ महापर्व की धूम आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक है। वहीं रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की ‘रामायण’ (Ramayan) में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) भी छठ का पर्व मानते हुए नजर आईं, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। शेयर गई वीडियो में रील लाइफ राम और सीता नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं ये फिल्में और वेब सीरीज, देख दहल जाएगा दिल

राम जी सीता जी ने मनाई छठ (Reel Life Ram Sita Celebrate Chhath)

दरअसल, शेयर की गई वीडियो में एक्ट्रेस छठ का पर्व मनाती नजर आ रही हैं और उनके इस अंदाज ने उनके फैंस का दिल खुश कर दिया है। फैंस उनके पोस्ट पर कमेंट्स कर खूब तारीफें कर रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी पहने और हाथों में सूप लिए नजर आ रही हैं। इतना ही उनके साथ ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) भी नजर आ रहे हैं।

अपने फैंस को दी छठ पर्व की शुभकामनाएं (Reel Life Ram Sita Celebrate Chhath)

इंस्टाग्राम पर अपनी इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, ‘शुभकामनाएं ,आपका जीवन स्वस्थ रखे और आप सब को खुशाली दे छठ मैया’। इसके साथ ही वीडियो में एक्ट्रेस कहती है, ‘नमस्कार यहां आज हम सब छठ पर्व की शूटिंग कर रहे हैं। आप सबको छठ मैया की शुभकामनाएं। बोलिए छठी मैया की जय।’ वहीं अब इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही उनके फैंस भी कमेंट्स कर उनको छठ पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Deepika Chikhalia का वर्कफ्रंट

वहीं, दीपिका चिखलिया के काम की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों टीवी सीरियल ‘धरती पुत्र नंदिनी’ में नजर आ रही हैं। इससे पहले एक्ट्रेस अब तक कई फिल्मों और टीवी शो में नजर आ चुकी हैं, लेकिन आज भी एक्ट्रेस की पहचान साल 1987 में आई रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की ‘रामायण’ (Ramayan) में माता सीता के किरदार से मिली थी।

First published on: Nov 20, 2023 02:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.