---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा ने जीजू राघव चड्ढा का ऐसे किया फैमिली में स्वागत, लोगों को आई हंसी

Priyanka Chopra Post For Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड के गलियारों में इस समय परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के चर्चे हो रहे हैं। न्यूली मैरिड कपल को हर कोई बधाई दे रहा हैं। उनके वेडिंग लुक से लेकर शादी के बाद फर्स्ट अपीयरेंस तक पर लोग बातें कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस […]

Priyanka Chopra Post For Parineeti Chopra Raghav Chadha
Image Credit : Instagram

Priyanka Chopra Post For Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड के गलियारों में इस समय परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के चर्चे हो रहे हैं। न्यूली मैरिड कपल को हर कोई बधाई दे रहा हैं। उनके वेडिंग लुक से लेकर शादी के बाद फर्स्ट अपीयरेंस तक पर लोग बातें कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस की बहन देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में अपने बहन और जीजा जी को शादी के लिए बधाई दी हैं।

राघव चड्ढा का चोपड़ा फैमिली में किया स्वागत

प्रियंका, परिणीति और राघव की शादी में शामिल नहीं हुईं लेकिन उन्होंने अपनी बहन और जीजा पर खूब प्यार लुटाया है। PC ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है जिसमे उन्होंने राघव चड्ढा का चोपड़ा फैमिली में स्वागत किया है। एक्ट्रेस ने दोनों की शादी की कुछ खास तस्वीरें अपने अकाउंट पर शेयर की जिनमे ये दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं और शादी की रस्में निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : 8 साल से नहीं की कोई फिल्म, फिर भी करोड़ों की मालकिन; पति से बहुत ज्यादा अमीर हैं Bipasha Basu

परिणीति-राघव के लिए कही खास बात (Priyanka Chopra Post For Parineeti Chopra Raghav Chadha)

प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘पिक्चर परफेक्ट.. न्यूली वेड्स को उनके स्पेशल डे पर ढेर सारा प्यार भेज रही हूं! चोपड़ा परिवार में आपका स्वागत है राघव चड्ढा… आशा है कि आप हमारे साथ पागलपन में डूबने के लिए तैयार हैं। तिशा तुम अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन हो.. हम तुम्हें और राघव को जीवन भर की खुशियों के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं। एक-दूसरे का ख्याल रखें और इस खूबसूरत प्यार की रक्षा करें। लव यू लिटिल वन परिणीति चोपड़ा।’

यूजर्स ने प्रियंका से किया सवाल

वहीं अब प्रियंका के इस पोस्ट को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर्स को प्रियंका का ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। सेलेब्स ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स परिणीति और राघव को शादी की मुबारकबाद दे रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग प्रियंका से सवाल कर रहे हैं कि वो अपनी बहन की शादी में शामिल क्यों नहीं हुईं।

First published on: Sep 25, 2023 05:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.