Monday, September 25, 2023
-विज्ञापन-

‘उन्होंने अपनी शर्तों पर’, Priyanka Chopra के हॉलीवुड में जमे कदम तो Karan Johar ने कही ये बात

Karan Johar on Priyanka Chopra Success In Hollywood : करण जौहर ने चीजों को भुलाकर प्रियंका को हॉलीवुड में कामयाब होता देख उनकी तारीफ की है

Karan Johar on Priyanka Chopra Success In Hollywood: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड की दुनिया में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने पूरी तरह से अपने कदम हॉलीवुड इंडस्ट्री में जमा लिए है। एक्ट्रेस लम्बे समय तक बॉलीवुड का हिस्सा रही और उन्होंने बॉलीवुड से खूब शोहरत हासिल की। वहीं अब प्रियंका हॉलीवुड में अपनी पारी खेल रही हैं। इसी बीच करण जौहर ने उनकी तारीफों के पुल बांधें हैं।

प्रियंका ने बताई थी बॉलीवुड छोड़ने की वजह

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले ही बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में काम करना शुरू किया। सिटाडेल के साथ उन्होंने वर्ल्ड लेवल पर अपनी अलग पहचान बनाई। वहीं कुछ टाइम पहले प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड छोड़ने की वजह भी बताई थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें एक कोने में धकेला जा रहा था।

यह भी पढ़ें : Madhuri Dixit के साथ रेप सीन के दौरान बेकाबू हुए Ranjeet, एक्ट्रेस ने सेट पर ही जड़ दिया था जोरदार थप्पड़!

करण जौहर ने कि प्रियंका कि तारीफ

इसके साथ ही जब प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड छोड़ने की वजह बताई तो उन्होंने करण जौहर के साथ उनके झगड़े को लेकर भी बात की थी जिस पर काफी सवाल उठने लगे थे। वहीं अब डायरेक्टर करण जौहर ने सभी चीजों को भुलाकर प्रियंका को हॉलीवुड में अपने दम पर कामयाब होता देख उनकी तारीफ की है। ईटी कनाडा के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा को ताकत से आगे बढ़ते हुए देखना शानदार है।

करण जौहर ने प्रियंका को बताया शानदार

इसके साथ ही करण जौहर ने आगे बात करते हुए कहा- प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शर्तों पर हासिल की है और जिस तरह से उन्होंने इसके बारे में जाना है वो हमेशा हर जगह हर मंच पर वंडर्फुल रही हैं। प्रियंका हर चीज जिसके लिए वो खड़ी होती हैं और उसे लीड करती हैं वो शानदार है।

Latest

Don't miss

Shahnaz Gill ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन दिखाया हुश्न का जलवा, देखें Killer Look

Shehnaaz Gill Latest Photos Viral: अपने चुलबुले नेचर और वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। यूं ही...

The Great Indian Family Box Office Collection Day 3: ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को मिला संडे बेनिफिट, कमाई में आया उछाल

The Great Indian Family Box Office Collection Day 3: हैंडसम हंक विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ (The Great Indian Family) को...

Divya Dutta Birthday: एक घटना ने बदल दी दिव्या की जिंदगी आज भी हैं कुंवारी, सलमान की बहन बन पाई पहचान

Divya Dutta Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता (Divya Dutta) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज यानी 25 सितंबर को दिव्या का बर्थडे है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here