---विज्ञापन---

‘वो बहुत भयानक दिख रही थीं…; नाक की सर्जरी से बिगड़ा था प्रियंका का चेहरा, ‘गदर 2’ के डायरेक्टर ने किया खुलासा

Anil Sharma On Priyanka Chopra Plastic Surgery : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बड़ी ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। उन्हें आज के समय में हर कोई बखूबी जानता हैं। प्रियंका कितनी सफल एक्ट्रेस हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। हालांकि यहां पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। उनका सफर काफी […]

Anil Sharma On Priyanka Chopra Plastic Surgery
Image Credit : Google

Anil Sharma On Priyanka Chopra Plastic Surgery : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बड़ी ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। उन्हें आज के समय में हर कोई बखूबी जानता हैं। प्रियंका कितनी सफल एक्ट्रेस हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। हालांकि यहां पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। उनका सफर काफी मुश्किल रहा है। इसी बीच ‘गदर 2’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो प्रियंका चोपड़ा का जिक्र कर रहे हैं।

प्लास्टिक सर्जरी के बाद डायरेक्टर्स ने किया था फिल्म के बहार

बता दें कि, अनिल शर्मा और प्रियंका चोपड़ा ने साथ में ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ में काम किया था। वहीं कुछ समय पहले ही ‘गदर 2’ की सफलता पर प्रियंका ने डायरेक्टर को लेटर भी लिखा था और ढेर सारी बधाई भी दी थी। ऐसे में अब अनिल शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा कि नाक की सर्जरी और उनके काम को लेकर रियेक्ट किया है। अनिल शर्मा ने बताया कि कैसे प्लास्टिक सर्जरी की वजह से प्रियंका का चेहरा बिगड़ गया था। साथ ही उन्हें कई फिल्मों से बड़े डायरेक्टर्स ने हटा दिया था।

यह भी पढ़ें : The Vaccine War में Nana Patekar ने निभाया डॉ. बलराम भार्गव का किरदार, जानें क्या है उनका फिल्म से कनेक्शन?

‘जूलिया रॉबर्ट्स की तरह दिखना चाहती थी’ (Anil Sharma On Priyanka Chopra Plastic Surgery)

हाल ही में अनिल शर्मा ने ‘बॉलीवुड ठिकाना’ को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने बताया कि ‘प्रियंका चोपड़ा बहुत ही अच्छी हैं। मैं उन्हें अपनी फिल्म हीरो के लिए साइन कर चुका था। मेरी पत्नी ने उन्हें अपने हठ से चेक दिया था। ‘गदर’ की रिलीज के बाद मैं अमेरिका चाला गया था। जब मैं 2 महीने बाद वहां से लौटा तो प्रियंका चोपड़ा ने नाक की सर्जरी करवा ली थी। वो जूलिया रॉबर्ट्स की तरह दिखना चाहती थीं। ये सब कुछ मैंने अखबार में पढ़ा था। तब मैंने सोचा कि प्रियंका ऐसा क्यों कर रही हैं। प्रियंका वैसे भी काफी खूबसूरत हैं।’

‘प्रियंका चोपड़ा काफी भयानक दिख रही थी’

इसके साथ ही अनिल शर्मा ने ये भी बताया कि ‘प्रियंका चोपड़ा काफी भयानक दिख रही थी। उनका चेहरा कला पढ़ गया था। मैं सोच में पढ़ गया कि प्रियंका ने क्या करा लिया। तब मैंने तुरंत ही फिर प्रियंका को मिलने के लिए बुलाया। इसके अगले दिन वो मुझसे मिलने ऑफिस आईं। उनकी मम्मी मधु चोपड़ा और वो दोनों रो रहे थे। प्रियंका कि नाक के पास निशान भी है। डॉक्टरों ने कहा था कि प्रियंका का चेहरा ठीक होने में कई महीने लगेंगे। इसी वजह से एक्ट्रेस के हाथों से कई प्रोजेक्ट्स चले गए थे ।’

अनिल शर्मा ने दिया प्रियंका का साथ

वहीं अनिल शर्मा ने ये भी बताय कि प्रियंका चोपड़ा उनको भी साइनिंग अमाउंट के पैसे लौटकर बरेली वापस जाना चाहती थी। मगर वो उनके साथ खड़े थे। डायरेक्टर ने एक्ट्रेस को समझाया और कहा कि वो मेकअप आर्टिस्ट को बुलाएंगे और उनका चेहरे के निशान को कवर कर लेंगे जिससे स्क्रीन पर ठीक दिखे।

First published on: Sep 30, 2023 10:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.