Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

Neetu Kapoor’s 65th Birthday: मां नीतू कपूर के बर्थडे पर बेटे रणबीर कपूर ने दिया सरप्राइज, आलिया भट्ट ने किया स्पेशल मैसेज

Neetu Kapoor's 65th Birthday: नीतू कपूर आज अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रणबीर कपूर बर्थडे का जश्न मनाने के लिए इटली गए।

Neetu Kapoor’s 65th Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर आज अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस की फैमिली से लेकर फैंस तक उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कर रहे हैं।

नीतू कपूर ने सेलिब्रेट किया बर्थडे (Neetu Kapoor’s 65th Birthday)

एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर उनके बेटे और स्टार रणबीर कपूर ने बेहद ही खास अंदाज में मां को बर्थडे सरप्राइज दिया है। इसके साथ ही पूरी फैमिली ने मिलकर बर्थडे सेलिब्रेट भी किया जिनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

रणबीर कपूर ने मां को दिया सरप्राइज

बता दें कि सुपरस्टार रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के 65वें बर्थडे का जश्न मनाने के लिए इटली गए। जहां एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और उनके परिवार के साथ पहुंचे थे। इस जश्न की एक झलकर खुद अदाकारा नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर दिखाई है। सामने आई फोटोज में नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर, बेटी रिद्धिमा और दामाद भरत साहनी के साथ नजर आ रही हैं।

 

आलिया भट्ट और पोती राहा को किया मिस

बता दें कि इस मौके पर उनकी बहू और एक्ट्रेस आलिया भट्ट और पोती राहा मौजूद नहीं थीं। जिसके चलते नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा पोस्ट में अपनी बहू आलिया और पोती राहा कपूर के इस जश्न में शामिल न होने पर उन्हें याद भी किया है। इस फोटो में नीतू कपूर ने लिखा, ‘बेहद खूबसूरत दिन बीता.. आलिया भट्ट और बेबी राहा कपूर को बहुत मिस किया।’ जिसके बाद खुद अदाकारा आलिया भट्ट ने भी रिएक्ट करते हुए हार्ट इमोजी दी है। इतना ही नहीं, इससे पहले आलिया भट्ट ने अपनी सास को बर्थडे विश करते हुए उनकी एक प्यारी तस्वीर इंस्टास्टोरी पर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे क्वीन। आप हर चीज स्पेशल बनाते हो। आपको ढेर सारा प्यार।’ आलिया भट्ट की तस्वीर यहां देख सकते हैं।

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी...

Rahul Dev Birthday: पिता पूर्व कमिश्नर, बेटे ने विलेन बन कमाया नाम, क्राइम लिस्ट देख गिनती जाएंगे भूल

Rahul Dev Birthday: अपने विलेन रूप से लोगों के दिल में दहशत पैदा करने वाले राहुल देव (Rahul Dev) का आज जन्मदिन है। 27...

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (Kaun Banega Crorepati) को पहला करोड़पति मिल...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 13वां सीजन इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here