---विज्ञापन---

Salman Khan Video: दुबई में फैंस के साथ मस्ती करते नजर आए सलमान खान, खूब ठहाके लगाते नजर आए फैंस

Salman Khan Video: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” (Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान (Salman Khan) ने […]

Salman Khan Video: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” (Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया।

जमकर कमाई कर रही है फिल्म (Salman Khan Video)

फिल्म 21 अप्रैल को थिएटर में आई और महज तीन दिन में ही फिल्म ने 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फैंस ने भाईजान की फिल्म पर खूब प्यार लुटाया है। थिएटर से लेकर सोशल मीडिया तक, हर तरफ बस सलमान खान ही छाए हुए हैं। इन सबके चलते सलमान खान जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक और चीज जिसके लिए सलमान खान सुर्खियों में हैं वह है उनकी दुबई ट्रिप।

दुबई में मस्ती कर रहे सलमान खान

दरअसल भाईजान इस वक्त दुबई में हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जिसके बाद खुद भाईजान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में दुबई लिखा था जिससे फैंस को पता चला भाईजान दुबई में हैं। अब सलमान खान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान फैंस के साथ शादी और पत्नी पर मजाक करते दिख रहे हैं। सलमान खान के मस्ती भरे जवाब सुन फैंस खूब हूटिंग कर रहे हैं।

फैंस के साथ की ढेर सारी बातें

सलमान खान  ने दुबई जाकर एक इवेंट में हिस्सा लिया। इस इवेंट का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान नीचे खड़े अपने चाहने वालों से बातचीत कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भाईजान को देखते ही सभी फैंस ‘आई लव यू’ सलमान चिल्लाने लगते हैं। इस पर वह कहते हैं कि जब इतने सारे लड़के एक साथ आई लव यू कहते हैं तो मैं परेशान हो जाता हूं। सलमान की यह बात सुनकर हर कोई हंसने लगता है। इसके बाद ही व ह एक फैन की बात कहते हैं, ‘यह आपकी पत्नी है न… लेकिन मेरे पास पत्नी नहीं है।’ सलमान की यह बात सुनकर हर कोई हंसने लगता है।

पहली बार साथ आए पूजा हेगड़े-सलमान खान

सलमान खान स्टारर यह फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज हुई है। फिल्म में सलमान खान पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर की है और लोगों को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आई है। फिल्म में पलक तिवारी, शहनाज गिल, जगपति बाबू और दग्गुबाती वेंकटेश जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आए थे।

First published on: Apr 25, 2023 06:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.