---विज्ञापन---

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review: सलमान खान की एंट्री देख लोगों ने मारी सीटी, एक्शन देख इप्रेंस हुए फैंस

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) आज थिएटर में रिलीज हो गई है। कितने वक्त से फैंस को इस फिल्म का इंतजार था। दरअसल इस फिल्म के जरिए सलमान खान (Salman Khan) लगभग चार साल के […]

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) आज थिएटर में रिलीज हो गई है। कितने वक्त से फैंस को इस फिल्म का इंतजार था। दरअसल इस फिल्म के जरिए सलमान खान (Salman Khan) लगभग चार साल के बाद थिएटर में वापसी कर रहे हैं। इस कड़ी में फैंस में इसको लेकर अलग ही जोश बना हुआ था। खुद सलमान खान से लेकर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट इसे लेकर एक्साइटेड थी।

फिल्म को हिट बता रहे हैं फैंस (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review)

हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ने ईद के मौके पर फिल्म को रिलीज किया है जिसके चलते थिएटर में फैंस की भीड़ की उम्मीद लगाई जा रही है। सोशल मीडिया पर भी यह फिल्म और सलमान खान ट्रेंड कर रहे हैं तो आइए जानते हैं फिल्म का रिव्यू।

एक्शन, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा, रोमांस और इमोशन्स से भरी फिल्म को लेकर पहले दिन काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। भाईजान के फैंस फिल्म को जबरदस्त हिट बता रहे हैं। एक्टर के एंट्री सीन की तो अभी तक चर्चा हो रही है। यहां तक की फैंस ने सोशल मीडिया पर इसके वीडियो तक अपलोड किए हैं।

परफेक्ट इंडियन फिल्म है KKBKKJ

फरहाद आजमी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक फैमिली फिल्म है। इसे आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। फिल्म को देखने के बाद लोग इसे एक परफेक्ट इंडियन फिल्म बता रहे हैं। फिल्म में दिखाए गए लगभग हर एक एक्शन सीन को लोगों ने हिट बताया है। पूजा हेगड़े और सलमान खान का क्यूट रोमांस भी सबको पसंद आया है और अन्य कलाकारों की एक्टिंग ने भी दर्शकों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

पसंद आ रहा फरहाद आजमी का डायरेक्शन

कुल मिलाकर लोगों ने इस फिल्म को पहले दिन 3 स्टार दिए हैं। अब देखना है कि धीरे-धीरे लोगों का इसके प्रति क्या रिव्यू निकलकर आएगा। फरहाद आजमी के डायरेक्शन की भी काफी तारीफ हो रही है। मल्टीस्टारर फिल्म में सलमान खान, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, वेंकटेश, सिद्धार्थ निगम, वेंकटेश, भूमिका चावला, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह समेत कई स्टार्स नजर आ रहे हैं।

First published on: Apr 21, 2023 01:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.