---विज्ञापन---

Karwa Chauth 2023: बॉलीवुड की हसीनाएं ऐसे मना रहीं करवा चौथ, तस्वीरें देख आप भी करेंगे तारीफ

Actresses Celebrate Karwa Chauth 2023: आज हर जगह करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लेकर खास तक हर कोई इस त्योहार को अपने अंदाज में मना रहा है। शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए आज के दिन व्रत रखती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस भी करवा चौथ का त्योहार […]

Karva Chauth 2023

Actresses Celebrate Karwa Chauth 2023: आज हर जगह करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लेकर खास तक हर कोई इस त्योहार को अपने अंदाज में मना रहा है। शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए आज के दिन व्रत रखती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस भी करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाती हैं। शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक हर कोई अपनी सरगी और मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है तो चलिए आपको दिखाते हैं।

मीरा राजपूत (Actresses Celebrate Karwa Chauth 2023)

 

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी अपने हाथों पर मेहंदी लगाई है। उन्होंने पॉपुलर मेहंदी आर्टिस्ट वीना से अपनी मेहंदी लगाई है। मीरा की मेहंदी क्यूट लग रही है। लाल रंग की साड़ी में मीरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उन्होंने हाथ में व्हाइट कलर का पर्स भी पकड़ा हुआ है।

दलजीत कौर (Actresses Celebrate Karwa Chauth 2023)

Daljeet Kaur

यह भी पढ़ें : Bigg Boss के घर में करवा चौथ मनाएंगी टीवी की हसीनाएं, क्या सुधरेंगे पति संग बिगड़ते रिश्ते?

एक्ट्रेस दलजीत कौर विदेश में हैं। ये शादी के बाद उनका पहला करवा चौथ है। दलजीत करवा चौथ को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने फोटो शेयर कर अपनी खूबसूरत सी मेहंदी फ्लॉन्ट की।

शिल्पा शेट्टी (Actresses Celebrate Karwa Chauth 2023)

शिल्पा शेट्टी बहुत ही धूमधाम से करवा चौथ मनाती हैं। शिल्पा ने अपनी सरगी की थाली की फैंस को झलक दिखाई है। जिसमें फेनिया, मीठी मट्ठी और लड्डू के साथ श्रृंगार का समान चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी रखी हुई है। शिल्पा ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा- सरगी, हैप्पी फास्टिंग।करवा चौथ पर शिल्पा शेट्टी ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है और उनके हाथ में पूजा की थाली नजर आ रही है।

कियारा आडवाणी (Actresses Celebrate Karwa Chauth 2023

kiara advani

कियारा ने करवा चौथ से एक दिन पहले अपने ससुराल वालों के साथ जमकर पार्टी की। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरीज पर इसकी एक झलक भी शेयर की है। इसके अलावा कियारा ने मेहंदी की भी फोटो शेयर की है।

First published on: Nov 01, 2023 08:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.