Friday, December 8, 2023
-विज्ञापन-

karan kundra birthday: तेजस्वी नहीं बल्कि पहले इस एक्ट्रेस संग प्यार में पड़ गए थे करण कुंद्रा

karan kundra birthday : करण कुंद्रा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तो चालिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उसे जुड़ी कुछ खास बाते

karan kundra birthday : करण कुंद्रा इन दिनों अपनी फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। एक्टर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। करण कुंद्रा का जन्म 11 अक्टूबर 1986 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। वैसे तो एक्टर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं कभी अपनी लव लाइफ को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। तो आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उसे जुड़ी कुछ खास बाते।

नहीं करना चाहते थे एक्टिंग (karan kundra birthday)

करण कुंद्रा के पिता एक बड़े बिजनेसमैन हैं। करण कुंद्रा शुरुआती दिनों में एक्टिंग या मॉडलिंग नहीं करना चाहते थे बल्कि वो बिजनेसमैन परिवार से नाता रखते थे तो ऐसे में वो अपने बिजनेस को ही आगे संभालने वाले थे लेकिन लगता है उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और करण कुंद्रा मुंबई पहुंच गए। करण ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में ‘कितनी मोहब्बत है’ से की थी। इस शो में करण ने अर्जुन पुंज का किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें : Ronit Roy Birthday : कसौटी जिंदगी के मिस्टर बजाज 6 रुपए लेकर आए थे मुंबई, आज हैं करोड़ों के मालिक

इस एक्ट्रेस से हुआ था प्यार (karan kundra birthday)

करण कुंद्रा के इस शो को फैंस का खूब प्यार मिला था। इस शो में उनके साथ लिड एक्ट्रेस कृतिका कामरा थीं। कृतिका को भी आरोही शर्मा के किरदार में खूब पसंद किया गया था। वहीं इस शो के सेट पर ही करण और कृति को एक दूसरे से प्यार हो गया था और दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में भी रहे थे। हालांकि इन दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा समय तक चल नहीं पाया और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

अब करते हैं तेजस्वी प्रकाश से प्यार

कृति कामरा से अलग होने के बाद करण की लाइफ में मशहूर मॉडल और वीजे अनुषा दांडेकर ने एंट्री की। करण और अनुषा का रिलेशनशिप काफी समय तक चला। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ओपन रखा हुआ था। हालांकि इन दोनों के रिश्ते में भी दरार आ गई और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद बिग बॉस 15 में उनकी मुलाकात तेजस्वी प्रकाश से हुई और दोनों को प्यार हो गया। आज भी दोनों एक साथ हैं और एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।

Latest

Don't miss

जूनियर महमूद के बाद अब मशहूर अभिनेत्री ने कहा दुनिया को अलविदा, एक बार फिर सदमे में इंडस्ट्री

Leelavathi Death: तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस लीलावती ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। बेंगलुरु के पास नेलमंगला के एक प्राइवेट...

सुपुर्द-ए-खाक हुए जूनियर महमूद, एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए सेलेब्स का लगा जमावड़ा

Junior Mehmood Funeral: दिग्गज एक्टर जूनियर महमूद ने आज 8 दिसंबर की सुबह आखिरी सांस ली। एक्टर पेट के कैंसर से जूझ रहे थे...

सुष्मिता सेन के भाई ने किया Animal का रिव्यू, फिल्म को कहा-‘एक दम वाहियात’

Rajiv Sen Review Animal: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल रिलीज के वक्त से ही सुर्खियों में है। मल्टी स्टारर इस फिल्म के कई हिस्सों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here