---विज्ञापन---

KRK को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्यों जुड़ रहा मामले में सलमान खान का नाम

KRK Arrested At Mumbai Airport: सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहने वाले KRK उर्फ कमाल आर खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि केआरके को मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर दी है। KRK […]

Kamaal Rashid Khan aka KRK arrested at Mumbai airport blames salman khan for arrest goes viral
Kamaal Rashid Khan aka KRK arrested at Mumbai airport blames salman khan for arrest goes viral

KRK Arrested At Mumbai Airport: सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहने वाले KRK उर्फ कमाल आर खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि केआरके को मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर दी है। KRK ने ट्वीट कर लिखा कि अगर इस हालत में वो जेल या पुलिस स्टेशन के अंदर मर जाते हैं तो इसे हत्या समझा जाए।

सलमान खान पर किया वार ?

उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन सामने आने शुरू हो गए हैं। यूजर्स का मानना है कि केआरके सीधे-सीधे सलमान पर निशाना साध रहे हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि वो बिना नाम लिए इशारों ही इशारों में इसका जिम्मेदार भाईजान को बता रहे हैं।

 

KRK

Twitter

Tiger3 केआरके की वजह से हुए फ्लॉप?

KRK ने ट्वीट में आगे बताया कि वो नए साल का जश्न मनाने के लिए दुबई जा रहे थे। मगर मुबई एयरपोर्ट पर ही उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। अपने इस ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा,”पुलिस के मुताबिक मैं साल 2016 के एक मामले में वांछित हूं। सलमान खान कह रहे हैं कि उनकी फिल्म #Tiger3 मेरी वजह से फ्लॉप हुई है। यदि मैं किसी भी परिस्थिति में पुलिस स्टेशन या जेल में मर जाऊं, तो आप सभी को पता होना चाहिए कि यह एक हत्या है। और आप सब जानते हैं, कौन जिम्मेदार है!”

यह भी पढ़ें- फेमस एक्टर के पिता का निधन, अभिनेता के लिए Unlucky साबित हुआ साल का आखिरी महीना

पहले भी जेल जा चुके हैं केआरके

ऐसा पहली बार नहीं है कि केआरके विवाद में आए हैं। इससे पहले भी उनका विवादों में गहरा नाता रह चुका है और जेल भी जा चुके हैं। उन्होंने साल 2020 में दिवंगत एक्टर इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था। इसके बाद उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। वहीं, एक्टर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में नजर आ चुके हैं।

‘देशद्रोही’ से किया था डेब्यू

बता दें कि केआरके ने साल 2008 में आई फिल्म ‘देशद्रोही’ से डेब्यू किया था। इसके अलावा साल 2014 में वो ‘एक विलेन’ में सपोर्टिंग किरदार में नजर आए थे।

First published on: Dec 25, 2023 08:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.