---विज्ञापन---

‘भुला नहीं पाई….; एडल्ट साइट पर वायरल हुई थीं Janhvi Kapoor की मॉर्फ्ड तस्वीरें, अब छलका दर्द

Janhvi Kapoor On Viral Morphed Pictures: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) हर किसी के दिल पर राज करती हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। उनकी हर फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं जान्हवी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और खुद […]

Janhvi Kapoor On Viral Morphed Pictures
Image Credit : Instagram

Janhvi Kapoor On Viral Morphed Pictures: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) हर किसी के दिल पर राज करती हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। उनकी हर फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं जान्हवी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी जानकरी लोगों के साथ शेयर करती हैं। इसी बीच अब जान्हवी कपूर ने एक शॉकिंग खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने खुद से जुड़े एक ऐसे किस्से का खुलासा किया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

जान्हवी ने बताई हैरान कर देने वाली बात-

बता दें जान्हवी ने हाल ही मेंखुलासा किया कि वो बचपन से कैमरा के घेरे में रही हैं। हमेशा कैमरा उनके इर्द-गिर्द रहा है और वो सवालों के घेरे में रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बताया कि बचपन में उनकी कुछ फोटोज के साथ एक ऐसा किस्सा हुआ था जो वो आजतक भुला नहीं पाई हैं। दरअसल, बचपन में अक्सर लोग जान्हवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर की तस्वीरें बिना उनकी मर्जी के ले लिया करते थे। ऐसे में उनकी एक तस्वीर स्कूल के दिनों में खूब वायरल हो गई थी। किसी ने उनकी फोटो को मॉर्फ़ करके उसे लगभग किसी अश्लील साइट पर डाल दिया था।

यह भी पढ़ें : Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin : ईशा ने उड़ाई सुरेखा की नींद, ईशान से कहा- ‘सवि एक गलत लड़की…’

वायरल हुई थी तस्वीरें (Janhvi Kapoor On Viral Morphed Pictures)

जब जान्हवी की ये तस्वीर वायरल हुई तो स्कूल में भी लोगों ने इसे देख लिया था, जिसके बाद लोगों का जान्हवी को देखना का तरीका बदल गया। एक्ट्रेस को इस बात से बहुत तकलीफ हुई थी। उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। आज भी उन्हें इन चीज़ो को लेकर डर लगता है। स्कूल में उन्हें इस वजह से काफी शर्मिंदगी मेहसूस हुई थी। बता दें, जब एक्ट्रेस के साथ ये सब हुआ तब वो बस 10 साल की थीं और फोर्थ क्लास में पढ़ती थीं।

शर्मिंदा हुईं थी जान्हवी

वो जब अपनी कंप्यूटर लैब में गईं तो उन्होंने देखा कि उनके क्लासमेट्स की कंप्यूटर स्क्रीन पर उनकी कुछ असहज तस्वीरें थीं। जिसके बाद स्कूल के बच्चों ने उनसे दुरी बनाना शुरू कर दिया था। वहीं, अब एक्ट्रेस को चिंता होती है कि एडवांस एआई के दौर में ये प्रोब्लेम्स और भी बढ़ सकती हैं।

First published on: Sep 29, 2023 04:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.