---विज्ञापन---

बिक गया वो बंगला जहां रहते थे Dev Anand, सालों से पड़ा था वीरान…, पत्नी के साथ बिताए थे 40 साल

Dev Anand Juhu Bungalow Sold: वेटरन एक्टर देव आनंद हिंदी सिनेमा का बहुत बड़ा नाम हैं। एक्टर की फिल्में, स्टाइल और उनके डायलॉग बोलने का अंदाज सभी के फैंस को बेहद पसंद है। देव आनंद का जुहू के इलाके में एक बहुत बड़ा सा बांग्ला था। एक्टर के निधन के बाद से उनका बंग्ला वीरान […]

dev anand,dev anand 100 birth anniversary,dev anand bungalow sold,dev anand bunglow
Image Credit : Google

Dev Anand Juhu Bungalow Sold: वेटरन एक्टर देव आनंद हिंदी सिनेमा का बहुत बड़ा नाम हैं। एक्टर की फिल्में, स्टाइल और उनके डायलॉग बोलने का अंदाज सभी के फैंस को बेहद पसंद है। देव आनंद का जुहू के इलाके में एक बहुत बड़ा सा बांग्ला था। एक्टर के निधन के बाद से उनका बंग्ला वीरान पड़ा हुआ था। इस बंगले में देव आनंद ने अपने जीवन के 40 साल बिताए हैं। वहीं अब लंबे अरसे से उजाड़ पड़ा देव आनंद का यह बंगला अब बिकने जा रहा है।

तोड़ा जायेगा देव आनंद का बांग्ला (Dev Anand Juhu Bungalow Sold)

दरअसल, आने वाली 26 तारीख को देव आनंद की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है लेकिन इस खास मौके से पहले देव आनंद के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। बता दें कि, लंबे अरसे से वीरान पड़ा देव आनंद का बंगला अब बिकने जा रहा है। इसे तोड़कर यहां पर एक 22 मंजिला इमारत बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : इस फेमस ब्रांड की एंबेसडर बनीं Shehnaaz Gill, बोली -‘मेरे सपने पूरे हो रहे हैं’ देखें Video

बंगले की जगह बनेगी इमारत (Dev Anand Juhu Bungalow Sold)

खबरों के मुताबिक देव आनंद का जुहू वाला बंगला रियल स्टेट कंपनी को बेच दिया गया है। फिलहाल एक्टर के घर को लेकर पेपरवर्क चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार 73 साल पुराना यह बंगला 400 करोड़ रुपये में बिका है। दरअसल देव आनंद का बंगला प्राइम लोकेशन जुहू में है और इंडस्ट्रियल एरिया है। यही वजह है कि अब यहां पर 22 मंजिला टावर बनने वाला है।

देव आनंद ने बंगले में काफी वक्त बिताया (Dev Anand Juhu Bungalow Sold)

ऐसा कहा जाता है कि इस बंगले में देव आनंद और उनकी पत्नी कल्पना कार्तिक ने करीब 40 साल का वक्त बिताया है। यह बंगला पिछले काफी समय से खाली पड़ा था। बता दें देव आनंद के बेटे सुनील आनंद अमेरिका में रह रहे हैं और बेटी देविना ऊटी में अपनी मां के साथ रहती हैं। ऐसे में इस घर की देखभाल करने वाला कोई नहीं है यही वजह है कि इस बंगले को बेचने का फैसला किया गया है।

First published on: Sep 20, 2023 02:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.