Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Aaliyah Kashyap: आखिर करते क्या हैं अनुराग कश्यप के दामाद ? हाल ही में बेटी आलिया कश्यप ने की है सगाई

Aaliyah Kashyap: बॉलीवुड के डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) काफी चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इंगेजमेंट की खबर देकर इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक को हैरान कर दिया। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire) संग हाल ही 20 मई को सगाई की। अब […]

Aaliyah Kashyap: बॉलीवुड के डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) काफी चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इंगेजमेंट की खबर देकर इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक को हैरान कर दिया। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire) संग हाल ही 20 मई को सगाई की। अब लोगों के जेहन में बस एक ही सवाल है कि आखिर उनके मंगेतर हैं कौन ? आइए जानते हैं कि आखिर उनके ब्वॉयफ्रेंड शेन आखिर करते क्या हैं।

सगाई की खबर से किया सरप्राइज (Aaliyah Kashyap)

आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) ने हाल ही में अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इन फोटोज के जरिए उन्होंने पूरी दुनिया के साथ अपने रिलेशनशिप की खबर से पर्दा उठा दिया। हर कोई आलिया की सगाई की खबर से सरप्राइज रह गया। आलिया ने अपने मंगेतर शेन (Shane Gregoire) के साथ अपनी कोजी फोटोज से सबको हैरान कर दिया। इसके बाद भी आलिया ने कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

इंस्टा पर पोस्ट की फोटोज

कई तस्वीरों में वो बड़ी सी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं। आलिया ने सगाई के बाद अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने बाली में बिताए यादगार पलों को फैंस के साथ शेयर किया। बता दें कि आलिया पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में थीं। अब इस मौके पर जानते हैं कि आखिर उनके मंगेतर हैं कौन ?

फांउडर हैं शेन ग्रेगोइरे

आलिया के मंगेतर शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire) की उम्र 23 साल हैं जो कि एक अमेरिकन ऑन्त्रप्रिन्यॉर हैं। वे रॉकेट पावर्ड साउंड नाम की सॉफ्टवेयर कंपनी के फाउंडर हैं। उनकी यह कंपनी म्यूजिक प्रोडक्शन स्किल डेवलपमेंट करती है। वहीं दूसरी ओर आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) एक व्लॉगर हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम (Instagram) पर भी उनकी और शेन की कई फोटोज पोस्ट हैं। खबरों की मानें तो दोनों पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में हैं और आखिरकार 20 मई को इंडोनेशिया के बाली (Bali) में दोनों ने सगाई कर ली।

First published on: May 22, 2023 04:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.