---विज्ञापन---

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर टूटा दुखों का पहाड़, मशहूर सेलिब्रिटी का निधन

Anand Bihari Yadav Death: भोजपुरी सिनेमा के सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) की टीम भोजपुरी दबंग्स के मालिक आनंद बिहारी यादव का निधन हो गया है। महज 45 साल की उम्र में दिल की बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई। आनंद के निधन की पुष्टि उनके बेटे ने की है। उनके बेटे अथर्व बिहारी यादव […]

Gayatri Pandit Passes Away
Gayatri Pandit Passes Away

Anand Bihari Yadav Death: भोजपुरी सिनेमा के सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) की टीम भोजपुरी दबंग्स के मालिक आनंद बिहारी यादव का निधन हो गया है। महज 45 साल की उम्र में दिल की बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई। आनंद के निधन की पुष्टि उनके बेटे ने की है। उनके बेटे अथर्व बिहारी यादव ने पिता के देहांत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आनंद को दिल की बीमारी से पीड़ित थे।

यह भी पढ़ें- मां की मौत और बहनों की शादी ने Taarak Mehta को कर दिया था मजबूर, दुकानों पर बेचते थे ये सामान

आज होगा अंतिम संस्कार (Anand Bihari Yadav Death)

मामले में आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार आज यानी बुधवार को सुबह बैकुंठधाम में होगा। आनंद बिहारी यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले थे। वर्तमान समय में वो लखनऊ के गोमतीनगर में रहते थे।

आनंद ने की थी फिल्में प्रोड्यूस

भोजपुरी के दिग्गज स्टार्स निरहुआ, मनोज तिवारी, रवि किशन के साथ ही आनंद ने भी सीसीएल में एक क्रिकेट टीम को फाइनेंस किया था। हालांकि, यह भी दावा किया जाता है कि आनंद बिहारी यादव ने कुछ फिल्में भी प्रोड्यूस की थीं और इतना ही नहीं वह इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन से भी जुड़े हुए थे।

धोखाधड़ी का लगा आरोप

बता दें कि आनंद बिहारी यादव को मोहाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में इसी साल गिरफ्तार किया था। दरअसल, उन पर 4.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप था।

First published on: Nov 08, 2023 09:02 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.