---विज्ञापन---

मां की मौत और बहनों की शादी ने Taarak Mehta को कर दिया था मजबूर, दुकानों पर बेचते थे ये सामान

Shailesh Lodha Birthday: दर्शकों का पसंदीदा शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सभी को बेहद पसंद आता है। लोग आज भी इस शो के पुराने एपिसोड्स को बड़े ही खुश होकर देखते हैं। इस शो के हर किरदार को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं इस शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश […]

Shailesh Lodha Birthday
Image Credit : Instagram

Shailesh Lodha Birthday: दर्शकों का पसंदीदा शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सभी को बेहद पसंद आता है। लोग आज भी इस शो के पुराने एपिसोड्स को बड़े ही खुश होकर देखते हैं। इस शो के हर किरदार को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं इस शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 8 November 1969 को जोधपुर में हुआ था। अब शैलेश ने भले ही शो छोड़ दिया है लेकिन इसके बाद भी लोग उन्हें इसी किरदार से पहचानते हैं। शैलेश आज एक सक्सेसफुल लेखक और एक्टर हैं लेकिन उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी स्ट्रगल देखे हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बाते।

अपने सपनों का किया था त्याग (Shailesh Lodha Birthday)

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि एक्टर ने अपनी लाइफ में ये डिसाइड नहीं किया था कि वो क्या बनेंगे। उनके घर की सिचुएशन ऐसी थी किसके कारण उन्हें जॉब करनी पड़ी थी। वो NSD और JNU जैसी जगह पर पढ़ना चाहते थे लेकिन उन्हें अपने सपनों को त्यागना पड़ा और जॉब करनी पड़ी। उनकी मां एक हादसे का शिकार हुई थीं और उनकी दो बहनों की शादी होनी थी। इसलिए शैलेश के लिए जॉब करना बहुत जरूरी था। उन्होंने एक मेडिसिन कंपनी में सेल्समैन की जॉब शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें : Honey Singh Divorce: हनी सिंह-शालिनी तलवार का हुआ तलाक! सिंगर पर लगे थे घरेलू हिंसा के आरोप

तारक मेहता शो ने बदल दी किस्मत

एक्टर के हिसाब से ये वो टाइम था जब वो पहले से ही पॉपुलर थे एक्टर बचपन से ही कविताएं लिखते आए हैं और शैलेश नेशनल लेवल डिबेट चैम्पियन भी रहे हैं। एक्टर बचपन से ही लोगों को आटोग्राफ देते आये हैं लेकिन यही वो टाइम था जब वो दवाइयां बेचने के लिए एक दुकान जाया करते थे। एक्टर ने लंबा स्ट्रगल किया लेकिन इसके बाद जब वो तारक मेहता शो में शामिल हुए तो घर-घर में पॉपुलर हो गए। शैलेश लोढ़ा कुछ टीवी शो को होस्ट करते हुए भी नजर आ चुके हैं।

प्रोड्यूसर्स पर किया था केस (Shailesh Lodha Birthday)

आपको बता दें कि, तर्क मेहता शो छोड़ने के बाद उन्होंने शो के प्रोड्यूसर्स पुरे पैसे न मिलने का आरोप लगाया था और केस भी किया था। इस मामले में एक्टर को सफलता हाथ लगी और उन्होंने केस जीत भी लिया

First published on: Nov 08, 2023 07:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.