---विज्ञापन---

पति रणबीर कपूर के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं आलिया भट्ट, शेयर की Intimate Photos

Alia Bhatt On Ranbir Kapoor Birthday: आज एनिमल एक्टर रणबीर कपूर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 28 सितंबर 1982 को जन्मे एक्टर आज 41 साल के पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स और फैंस उन्हें भर-भर के विशेज दे रहे हैं। ऐसे में उनकी फैमिली कैसे पीछे रह जाती। […]

Animal Actor Ranbir Kapoor Birthday
Animal Actor Ranbir Kapoor Birthday

Alia Bhatt On Ranbir Kapoor Birthday: आज एनिमल एक्टर रणबीर कपूर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 28 सितंबर 1982 को जन्मे एक्टर आज 41 साल के पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स और फैंस उन्हें भर-भर के विशेज दे रहे हैं। ऐसे में उनकी फैमिली कैसे पीछे रह जाती। जी हां मां नीतू कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक उन्हें अपने अंदाज में बर्थडे विश कर रहे हैं।

आलिया भट्ट का रणबीर कपूर को बर्थडे विश(Alia Bhatt On Ranbir Kapoor Birthday)

बात करें एक्ट्रेस आलिया भट्ट की तो वो एक्ट्रेस के साथ ही साथ रणबीर कपूर की वाइफ भी हैं तो ऐसे में उनका अपने पार्टनर को बर्थडे विश करना तो बनता है। बिना देर किए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक लविंग नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने अपनी और रणबीर कपूर की कई सारी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं जिसमें वो कुछ में कोजी होती दिख रही हैं तो कुछ में पति के साथ हॉलीडे ट्रिप पर हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा- ‘मेरे प्यार, मेरे बेस्ट फ्रेंड और वो जगह जो मुझे सबसे ज्यादा खुशी देती है। तुम मेरे बराबर में बैठे अपने सीक्रेट अकाउंट से इस कैप्शन को पढ़ रहे होगे। मैं बस ये कहना चाहती हूं कि हैप्पी बर्थडे बेबी। इसे पूरी तरह मैजिकल बना दो।’

सोशल मीडिया पर छा गईं फोटोज

एक्ट्रेस ने जैसे ही फोटोज शेयर कीं वैसे ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक इसपर रिएक्ट करने लगे। एक्टर को विश करने की लिस्ट में मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर से लेकर करिश्मा कपूर भी शामिल हैं। सबने सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर को अपने अंदाज में विश किया है। सभी की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

एनिमल टीजर रिलीज

इसके साथ ही आज ही रणबीर कपूर ने भी अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट देते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल का टीजर रिलीज कर दिया है। पिछले कुछ घंटों में ही एनिमल का टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और ट्रेंड भी कर रहा है।

First published on: Sep 28, 2023 11:57 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.