---विज्ञापन---

Housefull 5: हाउसफुल 5 हुई कन्फर्म ! इस डायरेक्टर के हाथ लगी अक्षय कुमार की सुपरहिट फ्रेंचाइजी

Housefull 5: साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बनी हाउसफुल एक हिट फ्रेंचाइजी साबित हुई। इस फ्रेंचाइजी के अबतक 4 पार्ट रिलीज हो चुके हैं और अब पांचवे पार्ट की भी अनाउंसमेंट हो गई है। खुद फिल्म के हीरो अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपनी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 की जानकारी दी […]

Housefull 5
Housefull 5

Housefull 5: साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बनी हाउसफुल एक हिट फ्रेंचाइजी साबित हुई। इस फ्रेंचाइजी के अबतक 4 पार्ट रिलीज हो चुके हैं और अब पांचवे पार्ट की भी अनाउंसमेंट हो गई है। खुद फिल्म के हीरो अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपनी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 की जानकारी दी है।

हाउसफुल 5 हुई कन्फर्म (Housefull 5)

कॉमेडी फिल्म हाउसफुल का 5वां पार्ट तरुण मनसुखानी लेकर आने वाले हैं। फिल्म के अबतक के पार्ट में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख नजर आए हैं। अब एक बार फिर फैंस दोनों स्टार्स को साथ में धमाल मचाते देख पाएंगे। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल ने खूब धमाल मचाया था। हालांकि इसका लास्ट पार्ट हाउसफुल 4 ऑडियन्स को हंसाने में सफल नहीं हुआ था। अब एक बार फिर ये फिल्म बनने को तैयार है।

अक्की ने इंस्टाग्राम पर किया शेयर

अक्षय कुमार ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाउसफुल 5 का नया पोस्टर शेयर किया। इसमें एक कलरफुल पोस्टर पर हाउसफुल 5 लिखा हुआ है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए खिलाड़ी कुमार ने कैप्शन में लिखा, “पांच गुना मैडनेस के लिए आप तैयार हो जाइए।

आपको बता दें कि ‘हाउसफुल-5’ अब तक एक अकेली ऐसी फ्रेंचाइजी है, जिसके पांच इंस्टॉलमेंट आए हैं। बता दें कि साजिद खान और फरहाद सामजी के बाद अब ‘हाउसफुल-5’ की कमान डायरेक्टर तरुण मनसुखानी संभालते हुए नजर आएंगे। इसके सभी पार्ट में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख नजर आए हैं। अब देखने वाला होगा कि और कौन से स्टार्स इसकी अगली फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने वाले हैं।

हाउसफुल से पहले रिलीज होंगी ये फिल्में

हाउसफुल 5 की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म दिवाली के स्पेशल मौके पर साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार हाउसफुल से पहले ‘ओह माय गॉड-2’ के साथ ऑडियंस के बीच आने वाले हैं, जो 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

First published on: Jun 30, 2023 03:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.