---विज्ञापन---

मां बन गईं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, बेबी की फोटो शेयर कर रिवील कर दिया नाम

Swara Bhaskar Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर उस वक्त से ही सुर्खियों में हैं जिस पल से एक्ट्रेस ने फाहद अहमद से शादी की थी। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज और फिर एक महीने बाद दिल्ली में धूमधाम से शादी और फिर रिसेप्शन रखा था। उनकी शादी की चर्चा बी टाउन से लेकर सत्ता […]

Swara Bhaskar Baby Girl
Swara Bhaskar Baby Girl

Swara Bhaskar Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर उस वक्त से ही सुर्खियों में हैं जिस पल से एक्ट्रेस ने फाहद अहमद से शादी की थी। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज और फिर एक महीने बाद दिल्ली में धूमधाम से शादी और फिर रिसेप्शन रखा था। उनकी शादी की चर्चा बी टाउन से लेकर सत्ता के गलियारों तक थी। इसके कुछ वक्त बादत ही एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वो और फाहद अपना फर्स्ट बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। अब आज एक्ट्रेस ने एक पोस्ट में खुलासा किया है कि 23 सितंबर को वो मां बन गई हैं।

मां बन गईं स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar Baby Girl)

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शादी के कुछ वक्त बाद ही सोशल मीडिया पर फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। उनकी इस पोस्ट के बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया था। हालांकि सबको नजरअंदाज कर एक्ट्रेस एक के बाद एक अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के दौरान की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही थीं। हाल ही में उनकी फैमिली ने उन्हें सरप्राइज देते हुए बेबी शॉवर भी रखा था जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने पोस्ट किया था।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

अब एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि वे मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई सारी फोटोज पोस्ट की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हमारी प्रार्थना उन्होंने सुन ली, एक आशीर्वाद मिला, एक गीत गुनगुनाया, एक रहस्यमयी सच, हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। हम आभारी और खुश हैं, आपके प्यार के लिए धन्यवाद! ये एक बिल्कुल नई दुनिया है।’ यहां देखिए पोस्ट-

सेलेब्स दे रहे बधाइयां

अब जैसे ही एक्ट्रेस ने ये गुड न्यूज शेयर की वैसे ही बधाई देने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई कपल और उनकी बच्ची पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।

First published on: Sep 25, 2023 07:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.