---विज्ञापन---

रियल लाइफ पर बेस्ड हैं Netflix की 5 स्टोरीज, दिल्ली का रूह कंपा देने वाला कांड भी शामिल

Most Popular Documentries on OTT: टाइम के साथ-साथ थियेटर्स की बजाय अब लोग अपने फोन में ही फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करने लगे हैं। इस कारण ही आज के दौर में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की डिमांड यंग लोगों के बीच काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक जबरदस्त […]

Most Popular Documentries on OTT
Image Credit : Google

Most Popular Documentries on OTT: टाइम के साथ-साथ थियेटर्स की बजाय अब लोग अपने फोन में ही फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करने लगे हैं। इस कारण ही आज के दौर में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की डिमांड यंग लोगों के बीच काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक जबरदस्त कंटेंट मौजूद है जिसे देखकर यंगस्टर्स को मजा ही आ जाता है। आज हम आपको 5 ऐसी डॉक्यूमेंट्रीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको क्राइम थ्रिलर सस्पेंस … ये सबकुछ मिलेगा। रियल लाइफ बेस्ड इन डॉक्यूमेंट्रीज को देख आपका दिल दहल जाएगा।

1. हाउस ऑफ सीक्रेट्स- द बुराड़ी डेथ (House of Secrets: The Burari Deaths)

ये डॉक्यूमेंट्री दिल्ली के बुराड़ी इलाके की है, जहां एक ही घर में एक साथ 11 सदस्यों ने फांसी लगा ली थी। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Top 5 Turkish Romantic Drama: टर्किश ड्रामा के हैं शौकीन, तो ओटीटी पर जरूर देखें ये 5 रोमांटिक लव स्टोरी

2. द हंट फॉर वीरप्पन (The Hunt for Veerappan)

इसमें वीरप्पन को पकड़ने की कहानी को दिखाया गया है। बता दें ये डॉक्यूमेंट्री इसी साल 4 अगस्त को रिलीज हुई है जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। इसमें 4 एपिसोड हैं। इसे आप ये नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

3. इंडियन प्रीडेटर- मर्डर इन ए कोर्ट रूम (Indian Predator: Murder in a Courtroom)

इस डॉक्यूमेंट्री में अक्कू यादव की कहानी दिखाई गई है जिसने 40 से भी ज्यादा मदिलाओं का रेप किया था। इसे आप ये नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

4. इंडियन प्रीडेटर- द बुचर ऑफ दिल्ली (Indian Predator: The Butcher of Delhi)

इसकी कहानी चंद्रकांत झा नाम के एक व्यक्ति की है। ये डॉक्यूमेंट्री सीरियल किलर पर बेस्ड है। इतना ही नहीं चंद्रकांत झा ने तिहाड़ दल के बहार भी तीन लोगों के सिर काटकर उसे जेल के बाहर छोड़ दिया था।

5. मुंबई माफिया पुलिस बनाम अंडरवर्ल्ड

इस डॉक्यूमेंट्री में 90 के दशक की कहानी दिखाई गई है। इसमें बताया गया है कि कैसे उस दौर में पूरे मुंबई पर अंडरवर्ल्ड का कब्जा हुआ करता था।

 

First published on: Oct 07, 2023 12:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.