Friday, 21 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

यश की ‘टॉक्सिक’ का एडवांस बुकिंग में दिखा जलवा, चंद घंटों में बिक गए 85 हजार टिकट

Yash Toxic Advance Booking: सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में नया रिकॉर्ड बना दिया है. महज कुछ ही घंटों में 85 हजार टिकट बिक गए हैं और फिल्म 26 अगस्त को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है.

yash toxic advance booking
यश की ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में चंद घंटों में ही लगभग 85 हजार टिकट बेच दिए हैं.

Yash Toxic Advance Booking: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) की रिलीज में अब बस चंद दिन बाकी हैं. 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाना शुरू कर दिया है. एडवांस बुकिंग शुरू होते ही महज कुछ ही घंटों के भीतर फिल्म के लगभग 85 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. कर्नाटक से लेकर हिंदी बेल्ट तक दर्शक इस फिल्म को लेकर बेहद क्रेजी नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग कुल कितनी हुई है…

एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई

‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही फैंस में टिकट खरीदने की होड़ मच गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अब तक करीब 85 हजार (84,915) टिकट बेच लिए हैं. बिना ब्लॉक्ड सीट्स के फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 4.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. अगर ब्लॉक्ड सीट्स को भी जोड़ दें तो यह आंकड़ा 9.19 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है.

---विज्ञापन---

कर्नाटक में दिखा सबसे बड़ा क्रेज

यश की होम स्टेट कर्नाटक में फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा दीवानगी देखने को मिल रही है. कुल 4.10 करोड़ के कलेक्शन में से अकेले कर्नाटक का योगदान 3.07 करोड़ रुपये का है. बेंगलुरु शहर में 549 शोज से ही 2.24 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है, जहां ज्यादातर थिएटर्स हाउसफुल चल रहे हैं.

हिंदी ऑडियंस में कैसा रहा रिस्पॉन्स?

हिंदी बेल्ट में भी यश की फैन फॉलोइंग का असर साफ दिख रहा है. हिंदी भाषा के 4,140 शोज में अब तक 25,312 से अधिक टिकट बिक चुके हैं, जिससे 1.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज हुआ है. मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में फिल्म के टिकटों की कीमत 2000 रुपये तक पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

सेंसर बोर्ड से मिला ग्रीन सिग्नल

फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से भी बड़ी हरी झंडी मिल गई है. ‘टॉक्सिक’ बिना किसी बड़े कट के सेंसर से पास हो गई है, जिसमें सिर्फ दो मामूली बदलाव किए गए हैं. फिल्म का कुल रनटाइम 3 घंटे 12 मिनट तय किया गया है, जो दर्शकों को एक लंबा और थ्रिलिंग सिनेमाई अनुभव देगा.

12 हजार स्क्रीन्स पर ग्रैंड रिलीज

‘केजीएफ चैप्टर 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद यश इस फिल्म से नया इतिहास रचने की तैयारी में हैं. फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लॉयंसगेट प्ले के जरिए पूरी दुनिया में लगभग 12,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है. 26 अगस्त 2026 को यह फिल्म वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में टकराने के लिए पूरी तरह तैयार है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 21, 2026 09:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola