Saturday, 22 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही कर ली जबरदस्त कमाई, 24 घंटे में बिक गए 2.6 लाख से ज्यादा टिकट

Toxic Advance Booking: सुपरस्टार यश की बहुचर्चित फिल्म 'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में गर्दा उड़ा दिया है. 24 घंटे में फिल्म के करीब 2.7 लाख टिकट बिक चुके हैं और कमाई 20 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है.

yash toxic advance booking
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के रिलीज से पहले ही 24 घंटे के अंदर 2.6 लाख से ज्यादा टिकट बिक गए हैं.

Toxic Advance Booking: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की मच-अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ (Toxic) को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच चुका है. 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में नया इतिहास रच दिया है. महज 24 घंटों के भीतर फिल्म ने 2.6 लाख से अधिक टिकट बेच दिए हैं. आइए जानते हैं गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस मल्टीस्टारर फिल्म की एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई हो गई…

एडवांस बुकिंग में धमाकेदार शुरुआत

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, एडवांस बुकिंग शुरू होते ही यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के लगभग 2.7 लाख (2,70,000) टिकट बिक चुके हैं. ब्लॉक्ड सीट्स को मिलाकर फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अब तक 19.66 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली है, जिसमें अकेले भारत से 11.92 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज हुआ है.

---विज्ञापन---

कन्नड़ और हिंदी बेल्ट में जलवा

कमाई के मामले में फिल्म का कन्नड़ वर्जन सबसे आगे चल रहा है, जिसने अकेले 7.72 करोड़ रुपये का योगदान दिया है. वहीं हिंदी भाषा में भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और हिंदी वर्जन ने करीब 3.86 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. इसके अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जनों से भी अच्छी कमाई दर्ज की गई है.

हैदराबाद में ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट

फिल्म के प्रमोशन को भुनाने के लिए मेकर्स ने रिलीज से ठीक चार दिन पहले हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में एक भव्य प्री-रिलीज इवेंट का आयोजन रखा है. यह ग्रैंड इवेंट 22 अगस्त की शाम 5 बजे शुरू होगा, जिसमें यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शामिल होगी.

---विज्ञापन---

कई दिग्गज हसीनाएं आएंगी नजर

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जबरदस्त स्टारकास्ट देखने को मिलेगी. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं. सभी बड़े सितारों की मौजूदगी ने दर्शकों के बीच उत्सुकता को दोगुना कर दिया है.

‘रामायण’ में रावण बनेंगे यश

‘टॉक्सिक’ के बाद यश जल्द ही नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) में लंकापति रावण की भूमिका निभाते दिखेंगे. दो भागों में बनने वाली इस भव्य फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर और दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में रिलीज होगा. इसमें रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता) और सनी देओल (हनुमान) के रोल में नजर आएंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 22, 2026 04:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola