---विज्ञापन---

Video: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रश्मिका मंदाना, फैंस संग ली सेल्फी

Video: साउथ की दमदार और खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का साउथ सिनेमा में बड़ा नाम हैं। उनकी एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हाल ही में रश्मिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट (Rashmika Mandanna Airport Video) किया गया जिनका वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है जिसमें वो हमेशा की तरह […]

Edited By : Neelu Sharma | Aug 27, 2022 20:26
Share :

Video: साउथ की दमदार और खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का साउथ सिनेमा में बड़ा नाम हैं। उनकी एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हाल ही में रश्मिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट (Rashmika Mandanna Airport Video) किया गया जिनका वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है जिसमें वो हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रश्मिका मंदाना

इस वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि उन्होंने कुर्ती और जींस पहनी हैं। एक्ट्रेस का बेहद ही सिंपल अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं जब पैपराजी ने उन्हें देखा तो उन्होंने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान फैंस के साथ फोटो भी क्लिक करवाई। इससे पहले उनको मुंबई में देखा गया जहां वो कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई थीं।

बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रश्मिका 

आपको बता दें, रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश (National Crush) कहा जाता है। वो साउथ की हाई पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। रश्मिका मंदाना की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। फैंस को उनकी फिल्मों का हमेशा ही इतजार रहता है। पुष्पा के बाद उनकी पॉपुरैलिटी सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी बढ़ गई है और वो जल्द ही बॉलीवुड में भी नजर आएंगी।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो ‘सीता-रामम’ में नजर आ रही हैं। इसी के साथ वो ‘पुष्पा-2’ में नजर आएंगी। एक्ट्रेस को लेकर ये भी खबर है कि वो जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ भी दिखाई देंगी। इसी के साथ वो रणबीर कपूर के साथ एनिमल में भी नजर आएंगी और इस फिल्म में दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। ये भी कहा जा रहा है कि रश्मिका ने एक बड़े बॉलीवुड डायरेक्टर की फिल्म भी साइन की है।

First published on: Aug 27, 2022 08:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.