Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, जानें कितना हुआ कलेक्शन?

Toxic Box Office Collection Day 1: सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है. बंपर एडवांस बुकिंग के दम पर फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है.

Toxic Box Office Collection Day 1
सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन से शुरूआत की है.

Toxic Box Office Collection Day 1: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश (Yash) की बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) आखिरकार आज यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग और पहले दिन के शुरुआती आंकड़ों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की बड़ी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को कड़ी चुनौती दे रही है. आइए जानते हैं ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया…

एडवांस बुकिंग में की जबरदस्त कमाई

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी. सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म के पहले दिन के लिए 18 लाख 48 हजार से ज्यादा टिकटों की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई. प्री-टिकट सेल के जरिए फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के ही लगभग 58.27 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली थी.

---विज्ञापन---

पहले दिन का बंपर कलेक्शन

थिएटर्स में रिलीज होते ही फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. शाम तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म भारत में सभी भाषाओं में 82.88 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन दर्ज कर चुकी है. देर रात तक चलने वाले शो के आंकड़ों को मिलाकर इसका कलेक्शन 90 करोड़ के पार जाने का अनुमान है.

क्या टूटेगा ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यश की यह फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2: The Revenge) के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ पाएगी. ‘केजीएफ 2’ के बाद यश का क्रेज हिंदी बेल्ट और नॉर्थ इंडिया में काफी ज्यादा है, जिसका सीधा फायदा ‘टॉक्सिक’ के हिंदी वर्जन की कमाई में साफ देखने को मिल रहा है.

---विज्ञापन---

500 करोड़ के बजट में बनी फिल्म

‘टॉक्सिक’ साल 2026 की सबसे महंगी और भव्य भारतीय फिल्मों में से एक है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कुल बजट लगभग 500 करोड़ रुपये है. इस पीरियड गैंगस्टर ड्रामा में यश दोहरी भूमिका (डबल रोल) में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्माण वेंकट के. नारायण और यश ने मिलकर ‘केवीएन प्रोडक्शंस’ और ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ के बैनर तले किया है.

मल्टी-स्टारर फिल्म और दमदार स्टारकास्ट

गीतू मोहनदास के शानदार डायरेक्शन के साथ-साथ फिल्म में नामी सितारों की फौज मौजूद है. यश के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी (Kiara Advani), नयनतारा (Nayanthara), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) मुख्य भूमिकाओं में हैं. स्टारकास्ट की बेहतरीन परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से काफी सराहा जा रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 26, 2026 08:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola