Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Thug Life ने पहले दिन कितनी की कमाई? Bhool Chuk Maaf का भी जान लें हाल

Thug Life Box Office Collection Day 1: कमल हासन की 'ठग लाइफ' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं मूवी ने पहले दिन ही बेहतरीन कमाई की। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने पहले दिन कितने नोट छापे?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Thug Life Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार कमल हासन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’ आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पहले दिन ही मूवी ने धमाकेदार कमाई मेकर्स को मालामाल कर दिया। वहीं मूवी में फैंस भी कमल हासन की काफी तारीफ कर रहे हैं। एक्शन सीन्स करते हुए एक्टर काफी जच रहे हैं। कमल हासन के साथ त्रिशा कृष्णन की जोड़ी को भी काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं मूवी ने पहले दिन कितनी कमाई की? वहीं राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ का भी बॉक्स ऑफिस पर हाल जानते हैं।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक बैन के बीच Thug Life ने कर दी करोड़ों की कमाई, अबतक इतना हुआ कलेक्शन

---विज्ञापन---

‘ठग लाइफ’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार कमल हासन की मूवी ने पहले ही दिन 17 करोड़ का धमाकेदार बिजनेस किया। इसकी तमिल ऑक्यूपेंसी 52.06% रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 50.66%, दोपहर के शो 50.35%, शाम के शो 45.15% और रात के शो 62.07% रहे।

---विज्ञापन---

‘भूल चूक माफ’ का अब तक कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर ‘भूल चूक माफ’ के कलेक्शन की बात की जाए तो मूवी की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 14वें दिन मूवी ने 1.65 करोड़ का बिजनेस किया। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.32% रही। सुबह के शो 5.09%, दोपहर के शो 9.59%, शाम के शो 8.90% और रात के शो 9.71% रहे। मूवी ने अब तक 66.75 करोड़ की कमाई कर बजट पार कर लिया है।

---विज्ञापन---

कमल हासन की हो रही तारीफ

‘ठग लाइफ’ की बात करें तो फैंस को कमल हासन का एक्शन अंदाज काफी पसंद आ रहा है। ‘इंडियन 2’ के बाद एक्टर ने इस मूवी से सिनेमाघरों में दस्तक दी है। मूवी में कमल हासन के साथ-साथ त्रिशा कृष्णन, सिलंबरासन टीआर और ऐश्वर्या लक्ष्मी भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। वहीं बता दें मूवी के प्रमोशन के दौरान कमल हासन के विवादित बयान के लिए उनकी काफी आलोचना भी की गई थी। दरअसल एक्टर ने कहा था कि कन्नड़ तमिल से जन्मी है। इस पर कन्नड़ लोग काफी भड़क गए थे।

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone के EX बॉयफ्रेंड ने किए शॉकिंग खुलासे, बताया क्यों 2 साल बाद टूटा रिश्ता?

---विज्ञापन---
First published on: Jun 06, 2025 06:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola