Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ustaad Bhagat Singh में श्रीलीला की पहली झलक आई सामने, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

श्रीलीला के जन्मदिन पर फिल्म उस्ताद भगत सिंह के मेकर्स ने उन्हें गिफ्ट दिया है। इस दौरान फिल्म से एक्ट्रेस की पहली झलक रिलीज की गई है।

---विज्ञापन---

Sreeleela birthday
Sreeleela- instagram

साउथ स्टार श्रीलीला आज यानी 14 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके को उनकी अपकमिंग फिल्म उस्ताद भगत सिंह की टीम ने और भी खास बना दिया है। पवन कल्याण स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म से श्रीलीला का पहला लुक जारी कर दिया गया है। एक्ट्रेस का पहला लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हरीश शंकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में श्रीलीला अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे पर फिल्म के मेकर्स के इस खास तोहफे ने उनके दिन को और भी खास बना दिया है।

मेकर्स ने श्रीलीला को दिया खास गिफ्ट

श्रीलीला के जन्मदिन के मौके पर फिल्म उस्ताद भगत सिंह की टीम ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही सेट से उनका पहला लुक पोस्टर भी शेयर किया है। यह लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इसका जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में श्रीलीला एक अहम किरदार में नजर आएंगी। कई बार टलने के बाद अब फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू हो गई है और मेकर्स इसकी प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

सोशल मीडिया पर शेयर हुआ पहला लुक हुआ वायरल

मेकर्स ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “टीम #उस्तादभगतसिंह, सेट पर खुशियां फैलाने वाले, @sreeleela14 को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका आने वाला साल शानदार रहे।” इस पोस्ट में सेट से श्रीलीला की पहली झलक भी दिखाई गई, जिसमें उनका पारंपरिक लुक फैंस को खासा अंदाज में नजर आ रही हैं।

---विज्ञापन---

बचपन की तस्वीर से हुआ दिल जीतने वाला स्वागत

कुछ दिन पहले ही श्रीलीला के सेट पर मौजूद होने के जानकारी को मेकर्स ने खास अंदाज में शेयर की थी। एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया, जिसमें श्रीलीला की बचपन की फोटो को दिखाया गया था। इस प्यारे इशारे ने फैंस का दिल जीत लिया था। खुद श्रीलीला ने भी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था, “सेट पर सबसे प्यारा स्वागत।”

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें:  वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी ‘रिलीज, खूबसूरती ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

---विज्ञापन---

श्रीलीला और पवन कल्याण वर्कफ्रंट

श्रीलीला को पुष्पा 2: द रूल और रॉबिनहुड में एक डांस कैमियो में देखा गया था। आने वाले समय में वह कई प्रोजेक्ट्स में बिजी रहने वाली हैं, जैसे जूनियर, मास जथारा, लेनिन और तमिल फिल्म पराशक्ति। इसके अलावा, वह कार्तिक आर्यन के साथ अनुराग बसु की बॉलीवुड फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। वहीं उस्ताद भगत सिंह के अलावा पवन कल्याण के पास हरि हर वीरा मल्लू: भाग 1 और वे कॉल हिम ओजी जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। इन फिल्मों में बॉबी देओल, नोरा फतेही, इमरान हाशमी और प्रियंका मोहन जैसे सितारे नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Kirron Kher को पति Anupam Kher का खास तोहफा, बर्थडे पर लिखा दिल छू जाने वाला नोट

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 14, 2025 12:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola