Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी ‘रिलीज, खूबसूरती ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो 'सादगी' रिलीज हो गया है। उनकी खूबसूरती ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

---विज्ञापन---

monalisa debuts music video
monalisa debuts music video

महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा अब म्यूजित वीडियो स्टार बन गई हैं। अपनी मासूमियत से इंटरनेट पर छा जाने वाली मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ रिलीज हो गया है। इस वीडियो के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मच गया है। सफेद लहंगे में मोनालिसा की खूबसूरती ने फैंस को दीवाना बना दिया है और लोग उन्हें नए दौर की स्टार कह रहे हैं। ‘सादगी’ के जरिए मोनालिसा ने एक्टिंग की दुनिया में पहला कदम रखा है। उनके इस वीडियो पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं।

पहली बार एक्टिंग की दुनिया में गानें से की शुरुआत

मोनालिसा ने अपने पहले म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। इस गाने में उनके साथ उत्कर्ष सिंह नजर आ रहे हैं। ‘सादगी’ गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसका जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला। गाने में मोनालिसा ने सफेद लहंगे को पहन रखा है। बहतरीन आउटफिट के साथ वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खासकर उनकी आंखें दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। गाने की थीम और लोकेशन भी वीडियो को एक अलग ही अंदाज दे रही है, जिससे मोनालिसा की खूबसूरती और ज्यादा निखरकर सामने आ रही है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Utkarsh Singh (@utkarshsinghofficial_)

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर फैंस ने किया रिएक्ट

मोनालिसा का गाना ‘सादगी’ जैसे ही रिलीज हुआ, फैंस की तरफ से प्रतिक्रियाएं भी आना शुरू हो गईं। एक यूज र ने कमेंट किया, “मोना तो हैं ही क्यूट”, वहीं दूसरे ने लिखा, “इसलिए इनका नाम मोनालिसा है, जिस नजरिए से देखो, वैसी ही नजर आती हैं।” वीडियो को रिलीज के कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज मिल चुके हैं और ये तेजी से वायरल हो रहा है। मोनालिसा के पहले म्यूजिक वीडियो पर उनके फैंस इसी तरह से प्यार बरसा रहे हैं।

---विज्ञापन---

कैसे वायरल हुईं मोनालिसा?

साल 2025 की शुरुआत में प्रयागराज के महाकुंभ में मोनालिसा माला बेचती थीं। उसी दौरान से उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हुए जिसके बाद से वह वायरल गर्ल के नाम से फेमस हो गईं। उनकी आंखों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। इसके बाद कई फिल्म मेकर्स की नजर उन पर पड़ी और जल्द ही निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म में कास्ट करने की अनाउंमेंट की थी। इस तरह मोनालिसा का सफर आम लड़की से सोशल मीडिया स्टार और अब एक्ट्रेस तक पहुंच गया।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Utkarsh Singh (@utkarshsinghofficial_)

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें: Father’s Day 2025 पर OTT पर देखें 7 बॉलीवुड फिल्में, पिता के साथ दिन बन जाएगा स्पेशल

---विज्ञापन---

फिल्मों में जल्द आएंगी नजर

पहले म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ मोनालिसा के करियर की केवल शुरुआत है। इसके बाद वह बहुत जल्द बड़े पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं। उनके फैंस बेसब्री से इस नए चेहरे की अगली झलक देखने के लिए तैयार हैं। उनके कॉन्फिडेंस और मासूमियत से भरे हुए चेहरे ने यह साबित कर दिया है कि वह इंडस्ट्री में लंबा सफर तय करने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: ‘भाई कहीं नहीं गए…’, Sushant Singh Rajput की 5वीं डेथ एनवर्सरी पर बहन श्वेता का छलका दर्द

---विज्ञापन---
First published on: Jun 14, 2025 12:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola