Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

94 साल की दिग्गज एक्ट्रेस सौकार जानकी की बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में अस्पताल में कराया भर्ती; ICU में इलाज जारी

Sowcar Janaki Hospitalized: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सौकार जानकी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें चेन्नई के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. 94 वर्षीय एक्ट्रेस की सेहत के लिए फैंस लगातार दुआएं कर रहे हैं.

Actress Sowcar janaki hospitalized
Actress Sowcar janaki hospitalized

Sowcar Janaki Hospitalized: साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी को लेकर एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है. 94 साल की उम्र में अभिनेत्री की तबीयत अचानक काफी खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर है कि उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू (ICU) में रखा है. इस खबर के सामने आते ही सिनेमा जगत और उनके प्रशंसकों में चिंता की लहर दौड़ गई है.

अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 94 साल की वरिष्ठ अभिनेत्री सौकार जानकी की सेहत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. हालांकि, तबीयत बिगड़ने की असली वजह को लेकर अभी तक अस्पताल या उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

---विज्ञापन---

फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

सौकार जानकी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए हैं. इंटरनेट पर प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं. लोग सोशल मीडिया पर लगातार संदेश शेयर कर रहे हैं.

1950 में की थी करियर की शुरुआत

सौकार जानकी ने साल 1950 में तेलुगु फिल्म ‘शावकारु’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद साल 1952 में उन्होंने फिल्म ‘वलयापति’ के जरिए तमिल सिनेमा में कदम रखा. उन्होंने अपने कई दशक लंबे करियर में तमिल, तेलुगु और मलयालम की कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया है.

---विज्ञापन---

400 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

सौकार जानकी ने अपने लंबे सफर में 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. ‘पुथिया परवई’, ‘महाकवि कालिदास’, ‘एथिर नीचल’ और ‘थिल्लू मुल्लू’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली. इसके अलावा वे कमल हासन की मशहूर फिल्म ‘हे राम’ में भी नजर आई थीं. वे आखिरी बार साल 2020 में आई फिल्म ‘बिस्कोथ’ में दिखी थीं.

पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित

भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारत सरकार ने साल 2022 में उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से नवाजा था. अपने करियर में उन्होंने हर दौर के बड़े कलाकारों और निर्देशकों के साथ काम किया और हर तरह की भूमिकाओं को बखूबी निभाया.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 20, 2026 04:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola