---विज्ञापन---

साउथ स्टार Vijay Deverakonda ने मनाया बॉडीगार्ड का जन्मदिन, फैंस कर रहे तारीफ

Vijay Deverakonda Celebrated Bodyguard Birthday: सिनेमाघरों में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लाइगर को लेकर साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। विजय लाइगर के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर रहे थे। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। लेकिन फैंस का प्यार आज भी विजय देवरकोंडा के साथ है। अब उनकी […]

Vijay Deverakonda: सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने बॉडीगार्ड का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। विजय का बॉडीगार्ड के लिए इतना प्यार देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
साउथ स्टार Vijay Deverakonda ने मनाया बॉडीगार्ड का जन्मदिन, फैंस कर रहे तारीफ

Vijay Deverakonda Celebrated Bodyguard Birthday: सिनेमाघरों में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लाइगर को लेकर साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। विजय लाइगर के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर रहे थे। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। लेकिन फैंस का प्यार आज भी विजय देवरकोंडा के साथ है। अब उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने बॉडीगार्ड का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। विजय का बॉडीगार्ड के लिए इतना प्यार देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

और पढ़िएRishab Shetty Statement: ऋषभ शेट्टी ने टॉलीवुड की इस हसीना संग काम करने से किया इनकार, जानें वजह

विजय देवरकोंडा ने मनाया बॉडीगार्ड का जन्मदिन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपने बॉडीगार्ड का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही फोटो में उनके साथ उनकी मां भी नजर आ रही हैं। फोटो देखने से लग रहा है कि एक्टर का प्यार देखकर बॉडीगार्ड बेहद स्पेशल महसूस कर रहे हैं। इन फोटोज को देखने के बाद फैंस विजय देवरकोंडा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फैंस लुटा रहे प्यार

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के एक फैन ने ट्विटर पर उनकी कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में विजय को ग्रे कलर की टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहने नजर आ रहे हैं। वो हंसते हुए बॉडीगार्ड के बर्थडे को सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है और और फैंस उन पर कमेंट भी खूब कर रहे हैं।

और पढ़िएRam Charan: राम चरण ने फिर मिलाया बुची बाबू साना के साथ हाथ, पोस्ट कर किया मेगा फिल्म का ऐलान

विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्म

आपको बता दें कि साउथ स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने फिल्म लाइगर (Liger) के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे भी थी। हालांकि, इस फिल्म को दर्शकों से उतना प्यार नहीं मिला और यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। वहीं अब विजय देवरकोंडा फिल्म ‘कुशी’ में नजर आएंगे। उनके साथ इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु भी नजर आएंगी।

 

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 28, 2022 05:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.