Saturday, September 23, 2023
-विज्ञापन-

Kushi Box Office Collection Day 3: समांथा और विजय की ‘कुशी’ की दहाड़ बरकरार, तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल

Kushi Box Office Collection Day 3: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु की फिल्म कुशी ने तीसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया है।

Kushi Box Office Collection Day 3: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) और समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की फिल्म ‘कुशी’ (Kushi) ने गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 को टक्कर देते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन किया है। कुशी ने 1 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अब फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। फैंस की ओर से फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुशी ने अपने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद अब फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। चलिए जानते हैं कि कुशी ने कितने की कमाई कर रविवार को अपने खाते में इजाफा किया है।

यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai से ब्रेकअप ने कर दिया करियर बर्बाद, 20 साल बाद छलका Vivek Oberoi का दर्द

कुशी ने तीसरे दिन भी किया शानदार कलेक्शन

विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु और की फिल्म ‘कुशी’ ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया है। इस फिल्म का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। दर्शकों को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद कर रही है। फिल्म ने 1 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। अब फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म कुशी ने तीसरे दिन करीब 9.9 करोड़ का बिजनेस किया है। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 35.15 करोड़ हो गया है।

कुशी का तीसरे दिन तक का कलेक्शन

1 सितंबर 15.25 करोड़
2 सितंबर 10 करोड़
3 सितंबर 9.9 करोड़
टोटल कलेक्शन 34.15 करोड़

जान लें कुशी की कहानी

बात फिल्म कुशी की कहानी की करें तो, ये विप्लव और आराध्या की कहानी है जो कश्मीर में छुट्टियां मनाने जाते हैं। वहीं दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन दोनों के परिवार वालों को ये कहानी पसंद नहीं आती और वो उन्हें अलग करने की कोशिश में लग जाते हैं। लेकिन विप्लव और आराध्या एक दूसरे के प्यार में ऐसे पागल होते हैं कि शादी कर लेते हैं। शादी में दिक्कत तब आने लगती हैं जब दोनों के बीच मतभेद होने लगते हैं। जिसकी वजह से उनकी रोमांटिक लाइफ में कड़वाहट भी घुल जाती है।

कुशी की स्टारकास्ट  (Kushi Box Office Collection Day 3)

शिव निर्वाना द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म को हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में डब किया गया है।  फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु  और विजय देवरकोंडा के साथ जयराम, सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, लक्ष्मी, रोहिणी समेत कई कलाकारों ने अहम रोल अदा किया है।

Latest

Don't miss

Gadar 2 Day 43 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का के ‘तारा सिंह’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 43 वें दिन किया सिर्फ इतना कलेक्शन

Gadar 2 Day 43 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फिल्म गदर 2 को फैंस की ओर...

Tanuja Birthday: धर्मेंद्र ने जब नशे में कर दी ऐसी हरकत, तनुजा ने जड़ दिया थप्पड़

Tanuja Birthday: 70 के दशक की फेमस अदाकारा और काजोल (Kajol) की मां तनुजा (Tanuja) का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस का जन्म 23 सितंबर...

Prem Chopra  Birthday: बनना चाहते थे हीरो, बन गए विलेन जिसके खौफ से पति छिपा लेते थे अपनी बीवियां

Prem Chopra  Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) इंडस्ट्री का वो नाम है जिनके नाम से लोग अपनी बीवीयों को छिपा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here