Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

धनुष की ‘Kuberaa’ में राजनीति, पैसा और प्रण की जबरदस्त टक्कर, पढ़ें फिल्म रिव्यू

तमिल सुपरस्टार धनुष की फिल्म कुबेरा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसमें पैसा, राजनीति और प्रण की कहानी को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। आइए पढ़ते हैं फिल्म का रिव्यू....

---विज्ञापन---

dhanush
dhanush

तमिल सुपरस्टार धनुष की फिल्म कुबेर आज यानि 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। तमिल फिल्मों का हिंदी मार्केट में भले ही सीमित असर रहता हो, लेकिन शेखर कम्मुला की फिल्म ‘कुबेरा’ एक नई लहर लेकर आई है। शनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर के विजन, दमदार स्टारकास्ट और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी से सजी ये फिल्म भ्रष्टाचार, सत्ता और विश्वास की जबरदस्त कहानी कहती है। आइए आपको बताते हैं कि कैसी है यह फिल्म…

दमदार स्टारकास्ट के साथ फिल्म की कहानी

शेखर कम्मुला ने अपनी फॉर्मूला सेटिंग छोड़ते हुए फिल्म को मुंबई की पृष्ठभूमि में सेट किया। फिल्म में धनुष, नागार्जुना और रश्मिका मंदाना जैसे पैन इंडिया स्टार्स हैं। कहानी में राजनीति, पैसा, प्लानिंग, साजिश और एक ईमानदार इरादे का जबरदस्त टकराव को दिखाया गया है। कहानी की शुरुआत होती है नीरज मित्रा से, जिसे बंगाल की खाड़ी में एक ऑयल रिजर्व मिलता है। वह अपने पॉलिटिकल कनेक्शन्स से इसे कमाने के मौके में बदलना चाहता है। इसके लिए वह पूर्व CBI ऑफिसर दीपक को मोहरा बनाता है। दीपक जेल में है और मजबूरी में इस साजिश का हिस्सा बनता है।

---विज्ञापन---

शुरुआत में फिल्म की कहानी थकेली सी लगती है, लेकिन प्री-क्लाइमेक्स और क्लाइमेक्स में फिल्म ने जबरदस्त पकड़ बनाई है। कुछ कैरेक्टर्स जैसे समीरा और दीपिका, और भी गहराई से एक्सप्लोर किए जा सकते थे, लेकिन फिल्म में उनकी एक्टिंग ठीक-ठाक ही देखने को मिली है। फिल्म टोटल 3 घंटे 13 मिनट की है जो थोड़ी और एडिटिंग से कम हो सकती थी।

---विज्ञापन---

 

देवा का संघर्ष और साजिश की टक्कर

दीपक पूरे देश से भिखारियों को एक गुप्त मिशन के लिए इकट्ठा करता है, जिसमें एक सदस्य देवा भी होता है। देवा को शुरुआत में सच्चाई नहीं पता, लेकिन जब उसे साजिश का एहसास होता है, तो उसकी जान पर बन आती है। इसी स्ट्रगल में उसकी मुलाकात समीरा से होती है और एक नई यात्रा शुरू होती है। इसके बाद सरवाइवल और सिस्टम से टकराव होती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Sitare Zameen Par की स्क्रीनिंग से सलमान खान का निकलना हुआ मुश्किल, आमिर के बेटे को पहचान नहीं पाए बॉडीगार्ड, वीडियोज हुए वायरल

फिल्म के विजुअल्स, म्यूजिक, एक्टिंग

निकेथ बॉम्मीरेड्डी ने फि्ल्म की सिनेमैटोग्राफी शानदार की है, खासकर ऑयल रिग्स और शहरी माहौल को कैमरे ने बखूबी पकड़ा है। डीएसपी का बैकग्राउंड स्कोर काफी प्रभावशाली है, और गानों ने भी फिल्म में जान डाली दी है।

---विज्ञापन---

धनुष ने देवा के कैरेक्टर में शानदार प्रदर्शन किया है। नागार्जुना ने ग्रे शेड वाला किरदार निभा कर अपनी रेंज साबित की है। रश्मिका का किरदार सीमित था, लेकिन वह छाप छोड़ती हैं। जिम सरभ ने नीरज मित्रा के रूप में बेहद प्रभावशाली परफॉरमेंस दी है। बता दें कि ‘कुबेरा’ की कहानी सत्ता, गरीबी और धोखे के बीच उम्मीद के जिंदा रहने की कहानी है। एक क्लियर मैसेज, टेक्निकली सॉलिड प्रजेंटेशन और जबरदस्त एक्टिंग इस कहानी को यादगार बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: ना संजय, ना अभिषेक… Karisma Kapoor की शादी इस हीरो से कराना चाहते थे रणधीर, मां ने ठुकराया रिश्ता

---विज्ञापन---
First published on: Jun 20, 2025 04:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola