Kavya Maran: फिल्म और क्रिकेट जगत के गलियारों में इन दिनों एक नई और बेहद चर्चित जोड़ी की शादी की खबरें तेजी से फैल रही हैं. खबर है कि मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और आईपीएल (IPL) टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक काव्या मारन जल्द ही एक-दूसरे के साथ सात फेरे ले सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह हाई-प्रोफाइल कपल भारत में नहीं, बल्कि विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग करने की तैयारी में है. हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक दोनों ही परिवारों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. आइए जानते हैं काव्या मारन और अनिरुद्ध की शादी से जुड़ी क्या है ताजा अपडेट…
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की तारीख 10 नवंबर 2026 बताई जा रही है. दावा किया जा रहा है कि दिवाली के ठीक दो दिन बाद दोनों परिवार ग्रीस में इस भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन कर सकते हैं, जहां केवल कुछ खास मेहमान ही शामिल होंगे.
रिश्ते को रखा पूरी तरह सीक्रेट
सोशल मीडिया पर दोनों की एक साथ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद कपल ने अपने रिश्ते को पूरी तरह से प्राइवेट रखा है. दोनों ने कभी भी अपने अफेयर को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई बात नहीं की है और हमेशा अपने पर्सनल स्पेस को बनाए रखा है.
एक्टर वाई जी महेंद्रन का बयान
इस शादी की चर्चाओं की शुरुआत अनिरुद्ध के परिवार से ताल्लुक रखने वाले जाने-माने एक्टर वाई. जी. महेंद्रन के एक बयान के बाद हुई थी. उनके बयान के बाद ही इंटरनेट पर दोनों की शादी और लव स्टोरी को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई, हालांकि आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.
18 हजार करोड़ की टीम की मालकिन
काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और वे आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का कामकाज संभालती हैं. स्टेडियम में अपनी टीम का हौसला बढ़ाते हुए उनकी तस्वीरें हमेशा ट्रेंड करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी आईपीएल टीम की कुल वैल्यू करीब 18,000 करोड़ रुपये है.
‘जवान’ फेम म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध
वहीं दूसरी तरफ अनिरुद्ध रविचंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल और डिमांडिंग म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं. उन्होंने तमिल और तेलुगु के अलावा शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ का भी धमाकेदार म्यूजिक तैयार किया था, जिससे उन्हें हिंदी बेल्ट में भी जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली.