JioHotstar Trending Movie: रोमांस और कॉमेडी फिल्मों से अगर आप बोर गए हैं और आपको थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में देखना पसंद है। तो आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद अजय देवगन की ‘दृश्यम’ को भी भूल जाएंगे। साल 2025 की ये मलयालम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर चुकी है और अब ओटीटी पर भी इसका जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी जैसे शुरू होती है, उसे देखकर आप अंदाजा नहीं लगा सकता है कि आगे कहानी क्या मोड़ लेगी। आम आदमी अपने परिवार के लिए किस हद तक जा सकता है, वो आपको इस फिल्म में देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें: Metro In Dino का ट्रेलर हुआ रिलीज, 4 दिलचस्प प्रेम कहानियों की दिखी झलक
इमोशन और सस्पेंस से भरी फिल्म
अगर आपको ‘दृश्यम’ जैसी फिल्में देखना अच्छा लगता है, तो आपके लिए मलयालम फिल्म थुडारम (Thudaram) एक दम परफेक्ट फिल्म होने वाली है। क्राइम थ्रिलर फिल्में जिन लोगों को अपनी तरफ खींचती हैं, उनको ये मूवी बहुत अच्छी लगने वाली है। कहानी, किरदार और सस्पेंस के साथ इमोशन को जिस तरह से डायरेक्टर ने फिल्म में परोसा है, उसने एक बार फिर साउथ को बॉलीवुड से आगे निकाल दिया है।
फिल्म ने कमाए इतने करोड़
सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म को कथित तौर पर 28 करोड़ के बजट में बनाया गया था। मोहनलाल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी, केरल में अकेले फिल्म ने 118 करोड़ का बजट पार किया था। 2025 में मोहनलाल की ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये दूसरी फिल्म बनी है और वर्ल्ड वाइड इस फिल्म का कुल कलेक्शन 237.11 करोड़ रुपये रहा था। 28 करोड़ में बनी फिल्म ने 237.11 करोड़ कमाई की थी और अब यह फिल्म ओटीटी पर भी लोगों की पहली पसंद बन गई है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
क्या है थुडारम की कहानी
साउथ सुपरस्टार मलयालम मोहनलाल ने एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से सबको चारों खाने चित कर दिया है। थुडारम की कहानी आपको हर पल चौंकाने वाली है, भले ही ये फिल्म हॉरर मूवी नहीं है, मगर एक सीन पर आप अंदर से कांप जाएंगे। मोहनलाल ने ‘शानमुगन’ का रोल निभाया है, जो न्याय के लिए पुलिस से ही भिड़ जाता है। फिल्म में पुलिस ऑफिसर ने ही विलेन का रोल निभाया है और आखिर तक हर सीन में सस्पेंस है और क्लाइमैक्स तो आपका दिल जीत लेगा। सबसे बड़ी बात है कि फिल्म में एक मर्डर दिखाया जाता है, लेकिन वो खून किसका हुआ है। वो गुत्थी भी आपका दिमाग चकरा देती है, क्योंकि आप समझ ही नहीं पाएंगे कि आखिर क्यों पुलिसवाला ऐसा कर रहा है। फिल्म में किसका खून हुआ है और इससे टैक्सी ड्राइवर की लाइफ कैसे बदल जाती है, ये देखने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ओटीटी पर बनीं नंबर 1
फिल्म थुडारम जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई है और इस फिल्म ने आते ही ओटीटी पर भी अपना दबदबा बना लिया है। फिल्म की कहानी से लोग काफी इंप्रेस है और ओटीटी पर इस फिल्म को लोग सबसे ज्यादा देख रहे हैं। जियो हॉटस्टार पर मोहनलाल की थुडारम ट्रेंड कर रही है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Raajneeti 2: 15 साल बाद सीक्वल पर लगी मुहर, क्या फिर कैटरीना के साथ ‘राजनीति’ करेंगे रणबीर?