Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Dulquer Salmaan B’day: मलयालम फिल्मों के हीरो की हुई ऐसे सिनेमा में एंट्री,आज लाखों लड़कियां हैं दीवानी

Dulquer Salmaan Birthday: मलयालम फिल्मों के दमदार एक्टर दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में देकर खुद की एक अलग पहचान बनाई हैं। दुलकर सलमान की फिल्मों को देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। वहीं वो अपनी पर्सनैलिटी को लेकर भी छाए […]

Dulquer Salmaan Birthday: मलयालम फिल्मों के दमदार एक्टर दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में देकर खुद की एक अलग पहचान बनाई हैं। दुलकर सलमान की फिल्मों को देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। वहीं वो अपनी पर्सनैलिटी को लेकर भी छाए रहते हैं और आज वो दुलकर सलमान अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Dulquer Salmaan - Wikipedia

इस खास दिन पर हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें। दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan Birthday) का जन्म 28 जुलाई 1986 को केरल में हुआ। सलमान मामूट्टी के दूसरे बच्चे हैं। दुलकर की एक बहन हैं जिनका नाम सुरुमी है। दुलकर ने अपनी पढ़ाई 12वीं तक की पढ़ाई चेन्नई में की जिसके बाज वो यूनाइटेड स्टेट चले गए जहां उन्होंने प्रूड युनिवर्सिटी से बिजनस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री ली।

After Mammootty, Dulquer Salmaan tests positive for COVID-19 : Bollywood  News - Bollywood Hungama

पढ़ाई होने के बाद कुछ समय तक यूएस में काम किया उसके बाद वो दुबई शिफ्ट हो गए। कुछ सालों तक नौकरी करने के बाद दुलकर ने एक्टिंग में अपना करियर बनाने का सोचा जिसके लिए उन्होंने मुंबई के बैरी जॉन स्टूडियो में तीन महीने की एक्टिंग क्लासेस ली और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया। दुलकर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म सेकंड शो से की, इस फिल्म में उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू मेल अवार्ड मिला।

Dulquer Salmaan: Being a little exclusive works in my favour - Hindustan  Times

इस फिल्म के बाद वो कॉमेडी फिल्म एबीसीडी: अमेरिकन बोर्न कन्फ्यूज्ड देसी में नजर आए जो कि हिट साबित हुई। इसके बाद वो एक रोमांटिक फिल्म में दिखाई दिए जिसमें उनको फीमेल फैंस में जबरदस्त फैन फॉलोइंग मिली। वो इतने हैंडसम हैं कि उनपर आज लाखों लड़कियां फिदा हैं। वहीं मलयालम फिल्मों के साथ-साथ दुलकर सलमान तमिल फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

Dulquer Salmaan Latest Ultra HD Pics

मलयाली सिनेमा की तरह उन्हें तमिल सिनेमा में भी काफी सफलता मिली और उन्होंने अपनी एक पहचान बनाई। वहीं अगर दुलकर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलमान की शादी अमूल सुफिया से साल 2011 में हुई और उनकी एक बेटी है। सलमान अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनैलिटी को लेकर भी छाए रहते हैं। वहीं अब वो एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाले हैं और उन्हें देखने का फैंस को इंतजार हैं।

 

First published on: Jul 28, 2022 12:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.