Wednesday, 19 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉयफ्रेंड ने इस मशहूर एक्ट्रेस की जिंदगी कर दी तहस-नहस! चरित्र पर उठाए सवाल; छलका हसीना का दर्द

फिल्म एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने पूर्व प्रेमी के साथ बिताए टॉक्सिक रिलेशनशिप पर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने उनके चरित्र पर सवाल उठाकर उन्हें डिप्रेशन में धकेल दिया था.

साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किए गए बेहद चौंकाने वाले खुलासों की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने बताया कि कैसे उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाकर उनकी जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया. एक्ट्रेस ने दर्द बयां करते हुए बताया कि वे सालों तक गहरे डिप्रेशन में रहीं और अंदर ही अंदर रोती रहीं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने उस सच से पर्दा उठाया, जिसे लोग अब तक महज एक पब्लिसिटी स्टंट मान रहे थे.

सालों तक सहा टॉक्सिक रिलेशनशिप का दर्द

हाल ही में एक यू-ट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अनुपमा परमेश्वरन ने बताया कि वे पिछले दो सालों से एक बेहद मुश्किल और टॉक्सिक रिश्ते से गुजर रही थीं. वे बाहर से हमेशा खुश रहने का दिखावा करती थीं, लेकिन अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थीं.

---विज्ञापन---

चरित्र पर उठाए गए गंभीर सवाल

अनुपमा ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि स्टेज पर जाने से ठीक पहले उनके अपने बॉयफ्रेंड ने उनके चरित्र पर बेहद घटिया सवाल उठाए थे. जिस इंसान से उन्हें सुरक्षा और सपोर्ट की उम्मीद थी, वही उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था.

प्रमोशनल इवेंट में रोने का सच

अपनी फिल्म ‘परधा’ (Paradha) के प्रमोशनल इवेंट के दौरान मीडिया के सामने रोने की घटना पर बात करते हुए अनुपमा ने कहा कि वे आमतौर पर पब्लिक में कभी नहीं रोती हैं. लेकिन उस दिन एक रिपोर्टर के सवाल पूछते ही उनके सब्र का बांध टूट गया और वे खुद को संभाल नहीं सकीं.

---विज्ञापन---

पब्लिसिटी स्टंट बताने वालों को जवाब

इवेंट में रोने के बाद कई लोगों ने अनुपमा का मजाक उड़ाया था और इसे फिल्म के प्रमोशन का एक हिस्सा या सिम्पेथी पाने का तरीका बताया था. एक्ट्रेस ने साफ किया कि इसका फिल्म से कोई लेना-देना नहीं था, बल्कि यह उनके निजी जीवन का वो कड़वा सच था जिसे वे अब तक छिपा रही थीं.

ध्रुव विक्रम संग जुड़ रहा है नाम

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का मानना है कि अनुपमा जब इस बुरे दौर से गुजर रही थीं, तब उनका नाम एक्टर ध्रुव विक्रम (Dhruv Vikram) के साथ जुड़ रहा था. हालांकि, अनुपमा ने इंटरव्यू के दौरान अपने पूर्व प्रेमी के नाम का खुलासा नहीं किया है, इसलिए इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 19, 2026 11:33 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola