---विज्ञापन---

अल्लू अर्जुन ने दादा की याद में शेयर की खूबसूरत तस्वीर, लिखा ये नोट

Allu Arjun Post: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज सिनेमा जगत के बड़े एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं जिनकी एक झलक का फैंस को इंतजार रहता है। अल्लू अर्जुन को आइकॉन स्टार भी कहा जाता है। फिल्म पुष्पा के बाद उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है और वो एक बड़े और दमदार एक्टर बनकर […]

Allu Arjun Post: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज सिनेमा जगत के बड़े एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं जिनकी एक झलक का फैंस को इंतजार रहता है। अल्लू अर्जुन को आइकॉन स्टार भी कहा जाता है। फिल्म पुष्पा के बाद उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है और वो एक बड़े और दमदार एक्टर बनकर उभरे हैं। हालहीं में उन्होंने अपने दादा अल्लू रामलिंगैया (Allu Ramalingaiah) की एक फोटो शेयर की है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर छा गई है।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Post) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दादा के साथ एक फोटो शेयर की है जिसे उन्होंने खुद क्लिक किया है। उन्होंने अपने दादा की तस्वीर के साथ अपनी एक तस्वीर क्लिक की। इस पोस्ट को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारा फाउंडेशन’। इसी के साथ उन्होंने दिल भी बनाए।

जानकारी के लिए बता दें, अल्लू अर्जुन और उनके परिवार ने पिछले साल उनकी याद में ‘अल्लू स्टूडियो’ का निर्माण किया था। वहीं उन्होंने अपने सफर में लगभग एक हजार से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्में पर्दे पर आते ही तहलका मचा देती थी। इतना ही नहीं अल्लू रामलिंगैया को साल 1990 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। इसी के साथ उन्होंने कई पुरस्कार अपने नाम किए।

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म ‘पुष्पा-2’ में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी अहम रोल में दिखाई देंगें। फिल्म के दूसरे पार्ट को डायरेक्टर सुकुमार (Sukumar) ही बना रहे हैं। इतना ही नहीं अल्लू अर्जुन के बॉलीवुड में भी डेब्यू करने की उम्मीद है और वो कुछ दिनों पहले मुंबई भी आए थे और अब एक बार फिर आए है। वहीं फैंस एक बार फिर उनको पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

First published on: Aug 10, 2022 05:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.