Monday, September 25, 2023
-विज्ञापन-

‘Pushpa 2’ का इंतजार हुआ खत्म, Allu Arjun ने उठाया फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। अब एक्टर ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

Pushpa 2 The Rule Release Date Out: साउथ सुपरस्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ (Pushpa 2 The Rule) ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। फिल्म की रिलीज के बाद से ही फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पुष्पाराज के किरदार में अल्लू अर्जुन ने दर्शकों को इंप्रेस कर दिया था। पुष्पा सीक्वल के फर्स्ट लुके बाद से ही फैंस इसकी रिलीज डेट जानने के लिए बेताब थे लेकिन अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। आखिरकार मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2-द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) की रिलीज डेट से पर्दा हट गया है।

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की ‘Jawan’ से टक्कर लेने वाली हैं ये फिल्में, क्या पछाड़ पाएंगी एक्टर की फिल्म का रिकॉर्ड

इस दिन रिलीज होगी ‘पुष्पा 2-द रूल’ (Pushpa 2 The Rule)

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2-द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए एक ऑफिशियल पोस्टर जारी किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ‘पुष्पा 2-द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) को बिग स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शकों अब सिर्फ 11 महीने का इंतजार करना होगा। जी हां, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2-द रूल’ 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अल्लू अर्जुन बनेंगे पुष्पाराज

अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि उनकी ये फिल्म कब रिलीज होगी। एक्टर ने एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें उनका फेस दिखाई नहीं दे रहा है। पोस्टर में सिर्फ एक हाथ दिख रहा है जिमसें उंगलियों में अंगुठी है और चैन भी पहन रखी है। साथ ही पोस्टर पर बड़ा सा ’15 अगस्त 2024’ लिखा है। अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अल्लू अर्जुन एक बार फिर पुष्पाराज बनकर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं जिसका फैंस पलके बिछाए इंतजार कर रहे हैं।

विलेन के रोल में दिखेंगे फहाद फासिल

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अपोजिट रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। इन दोनों के अलावा विलेन के रोल में एक्टर फहाद फासिल दिखेंगे। फहाद फासिल ने पुष्पा द राइज में आईपीएस भंवर सिंह शेखावत का रोल प्ले किया था। पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। श्रीवल्ली के रोल में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। रश्मिका और अल्लू अर्जुन की केमिस्ट्री ने तो स्क्रीन पर आग लगा दी थी।

 

Latest

Don't miss

Shahnaz Gill ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन दिखाया हुश्न का जलवा, देखें Killer Look

Shehnaaz Gill Latest Photos Viral: अपने चुलबुले नेचर और वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। यूं ही...

The Great Indian Family Box Office Collection Day 3: ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को मिला संडे बेनिफिट, कमाई में आया उछाल

The Great Indian Family Box Office Collection Day 3: हैंडसम हंक विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ (The Great Indian Family) को...

Divya Dutta Birthday: एक घटना ने बदल दी दिव्या की जिंदगी आज भी हैं कुंवारी, सलमान की बहन बन पाई पहचान

Divya Dutta Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता (Divya Dutta) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज यानी 25 सितंबर को दिव्या का बर्थडे है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here