Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

अल्लू अर्जुन तंजानिया में परिवार संग कर रहे एन्जॉय, देखें तस्वीरें

Allu Arjun Family Pic: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज सिनेमा जगत के बड़े एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने फिल्म ‘पुष्पा’ (Pushpa) के बाद लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई हैं। अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है और वो पुष्पा के बाद एक बड़े एक्टर बनकर उभरे हैं। वहीं एक्टर […]

Allu Arjun Family Pic: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज सिनेमा जगत के बड़े एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने फिल्म ‘पुष्पा’ (Pushpa) के बाद लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई हैं। अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है और वो पुष्पा के बाद एक बड़े एक्टर बनकर उभरे हैं। वहीं एक्टर इन दिनों अपनी फैमिली (Allu Arjun Family Photo) के साथ एन्जॉय कर रहे हैं जिनकी तस्वीरें इंटरनेट का तापमान बढ़ा रही हैं।

हाल ही में अल्लू अर्जुन की जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें वो पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) और बच्चों अल्लू अरहा (Allu Arha) अल्लू अयान (Allu Ayaan) के साथ नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन परिवार संग तंजानिया में छुट्टियां मना रहे हैं और सभी व्हाइट लुक में दिख रहे हैं। पिछले हफ्ते ही एक्टर अपने परिवार संग टाइम बिताने के लिए तंजानिया के लिए रवाना हुए थे।

 

और पढ़िए – एक दूसरे में खोए नयनतारा-विग्नेश, रोमांटिक अंदाज में आए नजर

 

स्नेहा ने सेरेनगेटी नेशनल पार्क से ली गई एक हैप्पी फैमिली फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें चारों लोगों एक साथ नजर आ रहे हैं और सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को मिल रही हैं। अल्लू अर्जुन अपने दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे हैं जिसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने ये लुक अपनी आने वाली फिल्म पुष्पा-2 के लिए रखा हैं। फैमिली फोटो देखकर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है और उनपर प्यार लुटा रहे हैं।

 

और पढ़िए – ‘लाइगर’ का लुक देख रश्मिका ने दिया रिएक्शन, विजय देवरकोंडा के लिए कही ये बात

 

अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही ‘पुष्पा-2’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार करेंगे जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी अहम रोल में दिखाई देंगें। वहीं फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं अल्लू अर्जुन के बॉलीवुड में भी डेब्यू करने की उम्मीद है जिसके सिलसिले में वो मुंबई भी आ चुके हैं।

 

 

यहाँ पढ़िएटॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 05, 2022 02:02 PM